RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गोवर्धन पूजा: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Visual Archive

गोवर्धन पूजा: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है जिसका आरम्भ श्री कृष्ण ने किया था. इस दिन प्रकृति के आधार, पर्वत के रूप में गोवर्धन की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुई थी और धीरे धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई. 

कैसे होती है अन्नकूट की पूजा

  •  वेदों में इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा की जाती है
  •  साथ में गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल मिठाइयां खिलाई जाती हैं
  •  गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है
  • इसके बाद उसकी पुष्प, धूप, दीप से उपासना की जाती है
  • इस दिन एक ही रसोई से घर के हर सदस्य का भोजन बनता है
  • भोजन में विविध प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं

यह भी पढ़ें-मां लक्ष्मी को दीपावली पर कैसे करें प्रसन्न – लक्ष्मी आवाहन के मंत्र

गोवर्धन पूजा की विधि 

  1. प्रातः काल शरीर पर तेल मलकर स्नान करें
  2. घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं
  3. गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाएं, पास में ग्वाल बाल, पेड़ पौधों की आकृति बनाएं
  4. मध्य में भगवान कृष्ण की मूर्ति रख दें
  5. इसके बाद भगवन कृष्ण, ग्वाल-बाल और गोवर्धन पर्वत का षोडशोपचार पूजन करें
  6. पकवान और पंचामृत का भोग लगाएं
  7. गोवर्धन पूजा की कथा सुनें, प्रसाद वितरण करें और सबके साथ भोजन करें

गोवर्द्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

तिथि: 28 अक्‍टूबर 2019

प्रतिपदा तिथि आरंभ: 28 अक्टूबर सुबह 09 बजकर 08 मिनट

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक

गोवर्द्धन पूजा सांयकाल मुहूर्त: दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक

कुल अवधि: 02 घंटे 12 मिनट

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 28, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

History

भाई दूज: क्या है भाई दूज की कथा, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भैया दूज पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें रोली…

Read now
History

गोवर्धन पूजा: जानिये गोवर्धन पर्वत से जुड़ी श्राप की कहानी

गोवर्धन पूजा के दिन हर कृष्ण भक्त की यह इच्छा होती है कि वो गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करके भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद ग्रहण कर लें। लेकिन…

Read now
History

गोवर्धन पूजा: क्यों लगता है गिरिराज जी को अन्नकूट का भोग,जानिए गोवर्धन की कथा

गोवर्धन पूजा को देश में कई जगह इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से…

Read now