RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गुड़ी पड़वा : जानिये कैसे करें गुड़ी पड़वा पर पूजन

गुड़ी पड़वा : जानिये कैसे करें गुड़ी पड़वा पर पूजन

गुड़ी पड़वा : जानिये कैसे करें गुड़ी पड़वा पर पूजन
Visual Archive

गुड़ी पड़वा : जानिये कैसे करें गुड़ी पड़वा पर पूजन

इस साल गुड़ी पड़वा 25 मार्च को है। बता दें कि गुड़ी का अर्थ विजय होता है। हर साल गुड़ी पड़वा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।



माना जाता है कि इस दिन विश्व पिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। शास्त्रों के अनुसार गुड़ी पड़वा के दिन श्रीराम ने बाली के अत्याचारों से दक्षिण भारत की प्रजा को मुक्त करवाया था।

यहीं कारण है कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इस दिन विजय के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा भी कई कथाएं प्रचलित हैं।

गुड़ी पड़वा की पूजन विधि
गुड़ी पड़वा या नव संवत्सर के दिन प्रातः नित्य कर्म कर तेल का उबटन लगाकर स्नान आदि से शुद्ध एवं पवित्र होकर हाथ में गंध, अक्षत, पुष्प और जल लेकर देश काल के उच्चारण के साथ सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
गणेशाम्बिका पूजन के पश्चात्‌ ‘ॐ ब्रह्मणे नमः’ मंत्र से ब्रह्माजी का आवाहनादि षोडशोपचार पूजन करें।
पूजन के अनंतर विघ्नों के नाश और वर्ष के कल्याण कारक तथा शुभ होने के लिए ब्रह्माजी से विनम्र प्रार्थना की जाती है : –
‘भगवंस्त्वत्प्रसादेन वर्ष क्षेममिहास्तु में। संवत्सरोपसर्गा मे विलयं यान्त्वशेषतः।’
पूजन के पश्चात विविध प्रकार के उत्तम और सात्विक पदार्थों से ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करना चाहिए।
इस दिन पंचांग श्रवण किया जाता है।
नवीन पंचांग से उस वर्ष के राजा, मंत्री, सेनाध्यक्ष आदि का तथा वर्ष का फल श्रवण करना चाहिए।
सामर्थ्यानुसार पचांग दान करना चाहिए तथा प्याऊ की स्थापना करनी चाहिए।
इस दिन नया वस्त्र धारण करना चाहिए तथा घर को ध्वज, पताका, बंधनवार आदि से सजाना चाहिए।



गुड़ी पड़वा दिन नीम के कोमल पत्तों, पुष्पों का चूर्ण बनाकर उसमें काली मिर्च, नमक, हींग, जीरा, मिस्री और अजवाइन डालकर खाना चाहिए। इससे रुधिर विकार नहीं होता और आयोग्य की प्राप्ति होती है।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 24, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दीपावली 2020: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और पूजन विधि

दीपों का त्योहार दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाएगी. 14 नवंबर को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी. शाम 5:24 से रात 8:06…

Read now
Astrology

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – 12 अगस्त 2020 (बुधवार)

12 अगस्त 2020 (बुधवार) – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के योग में इनका जन्म हुआ था। जन्माष्टमी पर…

Read now
Hinduism

स्कन्द षष्ठी: जानिए भगवान कार्तिकेय की पूजन विधि, व्रत कथा और मुहूर्त

स्कंद षष्ठी व्रत भगवान कार्तिकेय के लिए रखा जाता है। स्कंद षष्ठी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन रखा जाता है और 26 तारीख…

Read now