RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हनुमान जयंती 2020: जानें हनुमान जयंती का पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती 2020: जानें हनुमान जयंती का पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती 2020:  जानें हनुमान जयंती का पूजा मुहूर्त
Visual Archive

हनुमान जयंती 2020: जानें हनुमान जयंती का पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन राम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। देशभर में आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है।



पवनपुत्र के नाम से प्रसिद्ध हनुमान जी की माता अंजनी और पिता वानरराज केसरी थे। हनुमान जी को बजरंगबली, केसरीनंदन और आंजनाय के नाम से भी पुकारा जाता है।

वास्तव में हनुमान जी भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हैं, जिन्होंने त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम की भक्ति और सेवा के लिए जन्म लिया। संकटों का नाश करने वाले हनुमान जी को संकटमोचन भी कहते हैं। इस वर्ष हनुमान जयंती पर जानते हैं उनके जन्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

यह भी पढ़ें-राम नवमी 2020: जानिए जब अपने भक्त हनुमान से हार गए थे भगवान श्रीराम

हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त

हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा ति​थि का प्रारंभ 07 अप्रैल 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ हो रहा है। पूर्णिमा तिथि का समापन 08 अप्रैल 2020 दिन बुधवार को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में हुनमान जयंती बुधवार को मनाई जाएगी।
पूर्णिमा का सूर्योदय व्यापनी मुहूर्त 08 अप्रैल को ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए 08 अप्रैल को सुबह 08 बजे से पूर्व हनुमान जयंती की पूजा कर लें।


सुबह 08:04 बजे के बाद से वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारंभ हो जाएगी। 08 अप्रैल को सुबह 06:03 बजे से 06:07 बजे के बीच सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस समय में हनुमान जी की पूजा करना श्रेष्ठ है।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 8, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

hanuman jayanti

Hanuman Janmotsav 2025: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानें

Hanuman Janmotsav 2025: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानें तिथि और समय: हनुमान जयंती की तिथि: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 12 अप्रैल 2025 को…

Read now
hanuman jayanti

हनुमान जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली, 8 अप्रैल ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- हनुमान जयंती के…

Read now
hanuman jayanti

हनुमान जयंती 2020: यहाँ मां अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान

अनेक को ज्ञात नहीं होगा कि हनुमान जी का जन्म कहां हुआ। एकाधिक मान्यताएं हैं, जिनमें झारखंड स्थित अंजनी गुफा के प्रमाण अधिक निकट हैं। मान्यताओं व उपलब्ध…

Read now