हरिद्वार, 19 मार्च; कोरोना महामारी ने एक बार फिर से दस्तक देना शुरू कर दी है. ऐसे में हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार कुंभ मेला की आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन उपलब्ध कराई गई है. जिसमें हरिद्वार कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को बताया है कि कोरोना वायरस से बचाव और सुरक्षा के लिए मेले में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। जानिए यहां-
हरिद्वार महाकुंभ कोरोना – मेले में क्या करें
हरिद्वार महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को डब्ल्यूएचओ, केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.
हर समय मास्क पहनें.
राज्य सरकार के अनुसार, हरिद्वार कुंभ मेले में जाने वाले भक्त उचित व्यवहार का पालन करें.
सभी श्रद्धालुओं को कुंभ मेले से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.
आपातकालीन संपर्क नंबरों को हर समय संभाल कर रखें.
स्नान घाटों का उपयोग करें जो केवल मेला प्रशासन द्वारा अधिकृत हैं और जो मेला क्षेत्र में ठहरने के स्थान के करीब हैं.
यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: धर्म ध्वजा से है हर अखाड़े की पहचान, जानिए इसका महत्व
कोई अज्ञात या संदिग्ध वस्तु / गतिविधि पाए जाने पर अधिकारियों को सूचित करें.
पीए सिस्टम या किसी अन्य मोड के माध्यम से मेला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.
मेले के आयोजन में शामिल विभागों का सहयोग करें.
प्रियजनों के मेले में बिछड़ने और सामान खोने पर लॉस्ट एंड फाउंड सेंटरों पर संपर्क करें.
इन नियमों का भी पालन करें-
गंगा नदी को साबुन, डिटर्जेंट या पूजन सामग्री से प्रदूषित न करें.
यात्रा के दौरान बहुत अधिक सामान न रखें और कीमती सामान ले जाने से बचें.
शहर और मेला क्षेत्र में प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें.
अंजान लोगों को प्रसाद के नाम पर कुछ खाने के लिए न दें.
हरिद्वार कुंभ मेला 2021 आपातकालीन संपर्क-
कुंभ हेल्पलाइन नंबर – + 91-1334 222725,
+ 91-1334 222726,
+ 91-1334 222727
महिला और बाल हेल्पलाइन-
एम्बुलेंस- 108
पुलिस- 100
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.