RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होलाष्टक: 21 मार्च से होलाष्टक आरम्भ, जानें कौन से कार्य नहीं होंगे

होलाष्टक: 21 मार्च से होलाष्टक आरम्भ, जानें कौन से कार्य नहीं होंगे

होलाष्टक: 21 मार्च से होलाष्टक आरम्भ, जानें कौन से कार्य नहीं होंगे
Visual Archive

होलाष्टक: 21 मार्च से होलाष्टक आरम्भ, जानें कौन से कार्य नहीं होंगे

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा गया है. इस साल होलाष्टक 21 मार्च तक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान  मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों पर रोक होने के पीछे ज्योतिषीय व पौराणिक दोनों ही कारण माने जाते हैं.



होलाष्टक की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या भंग कर दी थी. इससे नाराज होकर उन्होंने प्रेम के देवता को फाल्गुन की अष्टमी तिथि के दिन भस्म कर दिया था. इसके बाद कामदेव की पत्नी रति ने शिव की अराधना की और कामदेव को पुर्नजीवित करने की याचना की, जो उन्होंने स्वीकार कर ली. भगवान शिव के इस निर्णय को भक्तों ने धूमधाम से बनाया था. इसी कारण 8 दिन शुभ कार्य वर्जित होते हैं.

होलाष्टक के ज्योतिषीय कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव के होते हैं। ग्रह-नक्षत्र के कमजोर होने के कारण इस दौरान जातक की निर्णय क्षमता कम हो जाती है। जिससे गलत फैसले से हानि की संभावना रहती है।

यह  भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: धर्म ध्वजा से है हर अखाड़े की पहचान, जानिए इसका महत्व

होलाष्टक 2021 में वर्जित कार्य

विवाह करना

वाहन खरीदना

घर खरीदना

भूमि पूजन

गृहप्रवेश

16 संस्कार

यज्ञ, हवन या होम

नया व्यापार शुरु करना

नए वस्त्र या कोई वस्तु खरीदना

यात्रा करना

होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि में एक दोष माना जाता है। विवाहिताओं को इस दौरान मायके में रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से इस समय विवाह, नए निर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। ऐसा ज्योतिष शास्त्र का कथन है। अर्थात्‌ इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।



होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस बार होली मार्च 28, 2021 को दोपहर 03:27 बजे शुरू होगी और फिर मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे समाप्त होगी। 28 मार्च को शाम को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त कुल 2 घंटे 20 मिनट का है। होलिका दहन रविवार, मार्च 28, 2021 को शाम 18:37 से 20:56 से बीच किया जाना शुभ रहेगा।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 21, 2021 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

ब्रज की होली: विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आज

मथुरा के बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में 30 मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होगा.  हुरंगा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. यहां हुरियारों के नंगे बदन पर…

Read now
Hinduism

होली 2021: देखिये दुनिया में कैसे मनाई जाती है हुडदंगी होली

होली का त्यौहार मतलब रंगों का त्यौहार. इस त्यौहार की बात ही निराली है, हर ओर हंसी-ख़ुशी से मिलते लोग हुए पकवानों और रंगों के बीच मनाई जाती…

Read now
Hinduism

होली 2021: होली में कुछ इस तरह करें कोरोना की एंट्री बैन

पिछले साल की तरह इस साल की होली में भी कोरोना के चलते खुद को सुरक्षित रखने की खास जरूरत है.  होली पर फिर से कोरोना मामलों ने…

Read now