RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होली 2020: पर्यावरण से है प्यार तो मनाये ईकोफ्रेंडली होली

होली 2020: पर्यावरण से है प्यार तो मनाये ईकोफ्रेंडली होली

होली 2020: पर्यावरण से है प्यार तो मनाये ईकोफ्रेंडली होली
Visual Archive

होली 2020: पर्यावरण से है प्यार तो मनाये ईकोफ्रेंडली होली

होली रंगों का त्यौहार है और आप इस त्यौहार के दिन हर्ष और उल्लास के साथ चारों ओर जीवंत रंगो का एक खूबसूरत सम्मिश्रण देख सकते हैं। लेकिन आज के युग को ईको फ्रेंडली होली की आवश्यकता है।

होली खेलने के शौकीन लोग कृत्रिम रंगों का उपयोग करते हैं जो न केवल पर्यावरण को बल्कि लोगों की त्वचा और आँखों को भी नुकसान पहुँचाते हैं। होलिका दहन के दौरान जलाई गई लकड़ियों का धुआँ हवा में मिलकर सीधे प्रदूषण उत्पन्न करता है। होली के इस त्यौहार पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली  जैविक रंगों जैसे उत्पादों का उपयोग करके पर्यावरण को अधिक प्रदूषित होने से बचाकर इस त्यौहार का आनंद ले सकते हैं।

बदलते हालातों में होली की परम्परा अब उतनी खूबसूरत नहीं रह गई, जितनी पहले हुआ करती थी। आधुनिक होली हमारे प्रकृति और पर्यावरण के लिये घातक सिद्ध हो रही है। पानी, लकड़ी और रसायनों का बढ़ता प्रयोग इसके स्वरूप को दूषित कर रहा है। पर्यावरण के प्रति सजग लोग और समाज इसके लिये जरूर प्रयासरत है, लेकिन इसके बावजूद हजारों क्विंटल लकड़ियाँ, लाखों लीटर पानी की बर्बादी और रासायनिक रंगों का प्रभाव मनुष्य की सेहत और पर्यावरण पर हो रहा है।

होलिका दहन जो मूलत: वैदिक सोमयज्ञ अनुष्ठान से आरंभ हुआ है। होलिकोत्सव इसी महाव्रत की परंपरा का संवाहक है। होली में जलाई जाने वाली आग यज्ञवेदी में निहित अग्नि का प्रतीक है। वैदिक युग में इस यज्ञवेदी के पास गूलर के पेड़ की सूखी टहनी गाड़ी जाती थी। क्योंकि गूलर का फल माधुर्य गुण की दृष्टि से सर्वोपरि माना जाता है और यह समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाते हुए वातावरण को शुद्ध करता है।  हरे वृक्षों में जीवांश रहता है, जिसे जलाने की आज्ञा शास्त्र नहीं देते। शास्त्र विधान के अनुसार, सूखे उपले, गोहरी आदि जलाने का विधान है। भारतीय संस्कृति में वृक्ष को दानी गुरु माना गया है जो अपना सर्वस्व दान दे देता है। इस नजरिए से हरे वृक्ष को होलिका दहन वर्जित है।

हर गली-मोहल्ले में होली जलाई जाती है और सैंकड़ों टन लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक  एक होली में औसतन ढाई क्विंटल लकड़ी जलती है। यदि हम एक शहर में जलने वाली होलिका दहनों की संख्या से हिसाब लगाएँ तो लगभग 12 लाख किलो लकड़ी हर साल होली पर जला दी जाती है। होली पर इस तरह हर साल लाखों क्विंटल लकड़ी जलना चिन्ताजनक है। जबकि पुराने जमाने में घर-घर से लकड़ी लेकर होलिका जलाने की प्रथा थी।

क्या है उपाय 

अब समय आ गया है कि हर चौराहे पर सामूहिक होलिका दहन किया जाना चाहिए। दूसरा विकल्प यह भी है कि अपना देश कृषि और पशुधन की अपार सम्पदा से भरापूरा है। यहाँ पशुओं के बहुतायत में होने से गोबर होता है। मध्य प्रदेश गोपालन और संवर्धन बोर्ड के अनुसार मध्य प्रदेश में उपलब्ध पशुधन से रोजाना 15 लाख किलो गोबर निकलता है। 10 किलो गोबर से पाँच हज़ार कंडे बनाए जा सकते हैं। यानी प्रदेश में रोज साढ़े सात लाख कंडे बन सकते है। इसलिये लकड़ी की जगह कंडों की होली जलाकर एक सामाजिक सरोकार की पहल व्यापक तौर पर की जानी चाहिए। ताकि पेड़ों की कटाई रोकी जा सके और पर्यावरण को नुकसान होने से बचाया जा सके।

रसायन शास्त्री डॉ. मानसकान्त देब कहते हैं कि लकड़ी के बजाय कंडे की होली के कई फायदे हैं। लकड़ी के बराबर कंडे की होली का वजन बीस गुना से कम होता है। इसलिये धुआँ भी कम होता है। तेज आँच में कंडे तुरन्त जलकर खत्म हो जाते हैं। जबकि जली लकड़ी की बची हुई राख हवा में मिलकर और घातक हो जाती है साथ ही हजारों किलो कार्बन हवा में घुलता है।

[earth_inspire]

प्रकृति में अनेक रंग बिखरे पड़े हैं। पहले समय में रंग बनाने के लिये रंग-बिरंगे फूलों(ईको फ्रेंडली होली) का प्रयोग किया जाता था, जो अपने प्राकृतिक गुणों के कारण त्वचा को नुकसान नहीं होता था। लेकिन बदलते समय के साथ शहरों और आबादी का विस्तार होने से पेड़-पौधों की संख्या में भी कमी होने लगी। सीमेंट के जंगलों का विस्तार होने से खेती कृषि प्रभावित हुई है। जिससे फूलों से रंग बनाने का सौदा महंगा पड़ने लगा।

होली पर हम जिस काले रंग का उपयोग करते हैं, वह लेड ऑक्साइड से तैयार किया जाता है। इससे किडनी पर खतरा होता है। हरा रंग कॉपर सल्फेट से बनता है, जिसका असर आँखों पर पड़ता है। लाल रंग मरक्यूरी सल्फाइट के प्रयोग से बनता है। इससे त्वचा का कैंसर तक हो सकता है। ऐसे ही कई रासायनिक रंग हैं, जो स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं। इसलिये हमें सोचना होगा कि होली के त्योहार पर अपनों को रंगने के लिये प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाये, जो न तो हानिकारक होते हैं और न ही पर्यावरण को कोई नुकसान पहुँचता है।

यह भी पढ़ें-होली विशेष- रंगों के उत्सव में आयुर्वेद की भूमिका

पानी की बर्बादी 

अब ही हाल ही में टीवी पर एक ऐड दिखाया जा रहा था जिसमें एक सूखाग्रस्त गाँव में शॉवर लगाया गया था जिससे आधे से ज्यादा गाँव ने पानी पी लिया और भर भी लिया. यह पानी उतना था जितना शहर में एक व्यक्ति शॉवर से नहाने में बर्बाद करता है. तो ज़रा सोचिये  होली पर हम किस हद तक पानी की बर्बादी करते हैं? बेशक दुनिया का दो तिहाई हिस्सा पानी से सराबोर है, लेकिन इसके बावजूद भी पीने का पानी की किल्लत हर जगह है। अनुमान है कि होली खेलने वाला प्रत्येक व्यक्ति रोजमर्रा से 5 गुना लीटर ज्यादा  पानी खर्च करता है। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि पूरे इलाके में होली खेलने के दौरान कितने गैलन पानी बर्बाद होता है।

अब समय आ गया है कि बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिये हमें अपने त्योहारों के स्वरूप को भी बदलना होगा। ऐसे में होली के त्योहार को भी पर्यावरण सम्मत रूप से मनाए जाने पर गम्भीरता से सोचा जाना चाहिए। अब जैविक खेती से लेकर जैविक खाद का प्रयोग प्रचलन में है। ‘जैविक होली’ के प्रयोग के लिये देश के कुछ शहरों में सक्रिय संगठन लोगों को जागरूक करने के लिये आगे आये हैं। ये संगठन जैविक होली जलाने और जैविक रंगों के प्रयोग का सन्देश दे रहे हैं। वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखना है, तो जैविक होली को अपनाना होगा। इसी तरह के विकल्पों और प्रयोगों से होली के स्वरूप और परम्परा को बरकरार रखा जा सकेगा और प्रकृति के संरक्षण के दिशा में एक कदम बेहतरी की ओर बढ़ा सकेंगे।

[earth_inspire]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 2, 2020 6 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

ब्रज की होली: विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आज

मथुरा के बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में 30 मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होगा.  हुरंगा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. यहां हुरियारों के नंगे बदन पर…

Read now
Hinduism

होली 2021: देखिये दुनिया में कैसे मनाई जाती है हुडदंगी होली

होली का त्यौहार मतलब रंगों का त्यौहार. इस त्यौहार की बात ही निराली है, हर ओर हंसी-ख़ुशी से मिलते लोग हुए पकवानों और रंगों के बीच मनाई जाती…

Read now
Hinduism

होली 2021: होली में कुछ इस तरह करें कोरोना की एंट्री बैन

पिछले साल की तरह इस साल की होली में भी कोरोना के चलते खुद को सुरक्षित रखने की खास जरूरत है.  होली पर फिर से कोरोना मामलों ने…

Read now