RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होली 2020: कुछ ऐसे हुई छड़ीमार होली की शुरुआत

होली 2020: कुछ ऐसे हुई छड़ीमार होली की शुरुआत

होली 2020: कुछ ऐसे हुई छड़ीमार होली की शुरुआत
Visual Archive

होली 2020: कुछ ऐसे हुई छड़ीमार होली की शुरुआत

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी को गोकुल में प्रसिद्ध छड़ीमार होली खेली जाती है. यहां गोपियों के हाथ में लट्ठ नहीं, बल्कि छड़ी होती है और होली खेलने आए कान्हाओं पर गोपियां छड़ी बरसाती हैं. यहां लाठी की जगह छड़ी से होली खेली जाती है. मान्यता है कि बालकृष्ण को लाठी से कहीं चोट ना लग जाए, इसलिए यहां लाठी की जगह छड़ी से होली खेलने की परंपरा है.

गोकुल में होली के रंग में डूबा आस्था और भक्ति का नज़ारा देखते ही बनता है. यहां कृष्ण भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं. अबीर गुलाल से पहले छड़ीमार होली में मगन गांव की गोपियां सज-धज कर हाथों में छड़ियां लेकर पूरे गाजे बाजे के साथ निकलती हैं. गोकुल में छड़ीमार होली का उत्सव एक परंपरा बन चुका है, जो सदियों से जारी है. ये होली खुद में अनोखी विरासत को समेटे हुए है. आज भी गोकुल की छड़ीमार होली में श्रीकृष्ण के बालरूप की झलक मिलाती है.

[earth_inspire]

गोकुल बालकृष्ण की नगरी है. बालगोपाल का यहां बचपन गुजरा है. इसलिए गोकुल में उनके बालस्वरूप को ज़्यादा महत्व दिया जाता है. गोकुल के छैल छबीलों को गोपियां खूब छका देती हैं. कान्हा की पालकी और पीछे सजी-धजी गोपियां हाथों में छड़ी लेकर चलती हैं. दरअसल, कृष्ण-बलराम ने यहां ग्वालों और गोपियों के साथ होली खेली थी. कान्हा के रूप को याद करते हुए यहां छड़ीमार होली खेली जाती है. होली खेलते हुए गोपियां ये भी ख्याल रखती हैं कि कहीं कृष्ण लल्ला को चोट न लग जाए.

होली स्पेशल: कुछ ऐसी हुई छड़ीमार होली की शुरुआत

यह भी पढ़ें-होली विशेष: गोकुल में नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा

गोकुल में होली द्वादशी से शुरू होकर धुलेंडी तक चलती है. कहा जाता है कि इस दौरान कृष्ण भगवान सिर्फ़ एक दिन यानी द्वादशी को बाहर निकलकर होली खेला करते थे. गोकुल में बाक़ी के दिन होली मंदिर में ही खेली जाती है. सैकड़ों साल से चली आ रही इस होली परंपरा की सबसे खास बात ये है कि जब भगवान बगीचे में बैठकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं, तो हुरियारिन भगवान और श्रद्धालुओं के साथ छड़ी से होली खेलती हैं. इस दौरान पूरे ब्रज में सिर्फ़ इसी जगह ही लट्ठ की बजाय छड़ीमार होली खेली जाती है. ढोल नगाड़ों की थाप पर सब थिरकते हुए नंद नंदन को लेकर चलते हैं. कान्हा ने जहां अपने बचपन की लीलाएं की उसी गांव में इस दिव्य होली में रंगने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं. रंगों की बौछार से श्रद्धालुओं का रोम-रोम गोकुल की होली के रंग में रंग जाता है.

होली स्पेशल: कुछ ऐसी हुई छड़ीमार होली की शुरुआतछड़ियों की होली के बाद भगवान की झांकी के दर्शन का अद्भुत नजारा होता है. कन्हैया की जय-जयकार से गोकुल की गलियां गूंज उठती हैं. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु होली खेलने ब्रजभूमि पहुंचते हैं. छड़ीमार होली गोकुल के मुरलीधर घाट से शुरू होती है. माना जाता है कि इसी घाट पर कान्हा ने सबसे पहले अपने अधरों पर मुरली रखी थी. पहले यहां होरंगा खेला जाता है यानि गोपियां कान्हा बने होरियारों पर प्यार से छड़ियां बरसाती हैं. इसके बाद रंग-गुलाल से होली खेलने का दौर शुरू होता है. यहां एक बार आने वाले भक्त हर साल यहां खींचे चले आते हैं. कहा जाता है कि ब्रज की होली में एक बार रंग जाने वाले पर कभी कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ता है. यहां के प्यार भरे गुलाल में श्री कृष्ण का आशीर्वाद समाया होता है. छड़ीमार होली के हुड़दंग के बीच भजन लोकगीत भी चलता है. आस्था और रंगों के इस अनोखे मिलन के साक्षी बनने के लिए देश और दुनिया के कोन-कोने से श्रद्धालु हर साल यहां पहुंचते हैं, क्योंकि ब्रज के इस रंगोत्सव में रमने का मौका कोई गंवाना नहीं चाहता है.

[earth_inspire]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 3, 2020 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े हर्षोल्लास…

Read now
Hinduism

कटे सिर की कथा: खाटू श्याम जी का रहस्य Full Video

कटे सिर की कथा: खाटू श्याम जी का रहस्य Full Video भारतवर्ष की धर्म और आस्था की भूमि पर अनेकों चमत्कारी कथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक…

Read now