RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

होरी खेलन आयो श्याम, जगत हुरियारे के संग होली के रंग : कान्हा के मंदिरों की होली

होरी खेलन आयो श्याम, जगत हुरियारे के संग होली के रंग : कान्हा के मंदिरों की होली

होरी खेलन आयो श्याम, जगत हुरियारे के संग होली के रंग : कान्हा के मंदिरों की होली
Visual Archive

होरी खेलन आयो श्याम, जगत हुरियारे के संग होली के रंग : कान्हा के मंदिरों की होली

होरी खेलन आयो श्याम, जगत हुरियारे के संग होली के रंग : कान्हा के मंदिरों की होली

भारत के कोनेकोने में वैसे तो होली के रंग अजब निराले होते हैं लेकिन कान्हा के दरबार की होली की बात ही कुछ और है। कन्हैया के साथ होली खेलने के लिए भक्तों में भारी उल्लास देखा जाता है। श्याम की शरणागत होकर श्रद्धालु फाग के रंगों में सराबोर होते हैं तो सुध बुध खो बैठते हैं। कृष्ण मंदिरों में होने वाले फागोत्सव में जमकर होली गायन होता है, फाग की मस्ती होती है और कान्हा की कृपा के रंग बरसते हैं। माहौल में इत्रकेवड़े की खुशबू छा जाती है तो जमकर फूलों की होली भी होती है। प्रभु कृष्ण को सुंगधित गुलाल और इत्र अर्पण किए जाते हैं, गुलाल से ही आरती की जाती है और बाद में प्रसाद के रूप में वो गुलाल बरसाया जाता है तो भक्त उसमें रमने के लिए आतुर हो जाते हैं।

नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में गुलाल आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उमंग देखी जाती है। राजस्थान और गुजरात के वैष्णव संप्रदाय श्रद्धालुओं का श्रीनाथजी में वैसे तो वर्षभर तांता लगा रहता है लेकिन फाग की उमंग की बात की अलग होती है। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, युवतियां और महिलाएं श्याम के दरबार में जमकर फाग के रंगों में रंगते हैं।

नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में होली
नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में होली

चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर और उदयपुर शहर में विराजे जगदीश मंदिर में भी जमकर फाग के रंग उड़ते हैं। उदयपुर शहर के मध्य स्थित जगदीश मंदिर में भगवान की भव्य प्रतिमा के समक्ष महिला और पुरुष श्रद्धालु चंग थाप पर नाचते गाते हुए फागोत्सव मनाते हैं। जगदीश मंदिर स्थापत्य कला का भी अद्भुत नमूना है। लेकसिटी आने वाले विदेशी पर्यटक भी जगदीश मंदिर जरूर आते हैं और मंदिर में होने वाले फागोत्सव जैसे आयोजनों में उत्साह से शामिल होते हैं। 

उदयपुर के जगदीश मंदिर में होली
उदयपुर के जगदीश मंदिर में होली

जयपुर स्थित गोविंददेवजी मंदिर में होने वाला फागोत्सव भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां शास्त्रीय गीतसंगीत, भजन गायन, कलाकारों द्वारा पेश किया जाने वाला मयूर नृत्य और फूलों की होली जैसे आयोजन देश विदेश में मशहूर हैं।

जयपुर स्थित गोविंददेवजी मंदिर में होली

करौली स्थित मदनमोहन जी मंदिर में भी होली गायन, नृत्य और संगीत का दौर चलता है। श्रद्धालु गुलाल रूपी प्रसाद पाते हैं और एकदूसरे पर भी रंगगुलाल बरसाते हैं।

करौली स्थित मदनमोहन जी मंदिर

नंदगांवबसराने और मथुरावृंदावन की होली का आनंद भला कौन नहीं लेना चाहेगा क्योंकि मथुरा ही जगत हुरियारे की जन्मस्थली भी है। यही वजह है कि होली पर हर साल यहां देशविदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। राष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीय मीडिया की नजर भी इन आयोजनों पर टिकी रहती है। 

कान्हा के संदर्भ में क्यों खास है होली का त्योहार

कहावत है कि अपने सांवले रंग और राधा रानी के गौरवर्ण होने की शिकायत कान्हा ने यशोदा मां से की और वजह जाननी चाही। माता यशोदा ने कन्हैया से कहा कि इच्छानुसार राधा का चेहरा रंग दें। इसके बाद कान्हा हुरियारे बनकर राधा को रंगने के लिए निकल पड़े और यही होली की परंपरा बन गई। मान्यता है कि कृष्ण गोकुल में अपने सखाओं के साथ मिलकर मजाक भरी शैतानियां करते थे और रंग उड़ाते थे। बसंत ऋतु में एकदूसरे पर रंग डालना भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीला का हिस्सा माना गया है।इसीलिए कन्हैया सबसे बड़े हुरियारे हैं जिनकी शरारतों के रंगों की बौछार में भीगने के लिए भक्त आतुर नजर आते हैं।

कृष्ण मंदिरों में प्रमुख रूप से गाई जा वाली कुछ प्रमुख होलियां 

होरी खेलने आयो श्याम, आज याए रंग में बोरो री….

कान्हा तोहे ही बुलाए गई नथवारी

यशोदा तेरे लाला ने आज मेरी चूनर रंग में बोर दई

रसिया बन्यो मदनमोहन प्यारो रसिया बन्यो

कन्हैया रंग तोहपे डारेगो, सखी घूंघट काहे खोले

चुनरिया रंग में बोर गयो ये कान्हा बंसी बारो

रिपोर्टडॉ. देवेन्द्र शर्मा

Email: sharmadev09@gmail.com

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World February 28, 2018 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज

वैष्णव परंपरा, राष्ट्र और समाज को जोड़ने वाला आचार्य नेतृत्व: श्री पुंडरीक गोस्वामी महाराज वृंदावन की पावन भूमि से निकले, राधा-कृष्ण भक्ति परंपरा के प्रख्यात स्तंभ श्री पुंडरीक…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

ब्रज की होली: विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आज

मथुरा के बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में 30 मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होगा.  हुरंगा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. यहां हुरियारों के नंगे बदन पर…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *