RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

श्रद्धांजलि : शांतिकुंज की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी श्री गौरीशंकर शर्मा चिरसत्ता में विलीन…

श्रद्धांजलि : शांतिकुंज की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी श्री गौरीशंकर शर्मा चिरसत्ता में विलीन…

श्रद्धांजलि : शांतिकुंज की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी श्री गौरीशंकर शर्मा चिरसत्ता में विलीन…
Visual Archive

श्रद्धांजलि : शांतिकुंज की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी श्री गौरीशंकर शर्मा चिरसत्ता में विलीन…

गायत्रीतीर्थ-शांतिकुंज के व्यवस्थापक श्री गौरीशंकर शर्मा आज अपनी गुरुसत्ता की सूक्ष्म चेतना में विलीन हो गये। उन्होंने पौने तीन बजे अंतिम श्वास ली। श्री शर्मा जी ने रॉ के इंस्पेक्टर पद से स्वेच्छिक सेवानिवृत्त लेकर गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के श्रीचरणों में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। मूलतः राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले श्री शर्मा 73 वर्ष के थे और वे पिछले 35 वर्षों से शांतिकुंज में थे। श्री शर्मा अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती यशोदा शर्मा, पुत्र रोहित, पुत्रवधु श्रीमती अंतिमा शर्मा तथा दो पोते छोड़ गये हैं।

श्री शर्मा गायत्री परिवार के रचनात्मक कार्यों में से पीड़ितों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे शांतिकुंज की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी थे और विभिन्न आपदा राहत कार्यों में सक्रियता के साथ भागीदारी करने के लिए उत्साहित रहते थे। ऐसे कामों के लिए वे अपनी टीम को सतत प्रेरित करते रहते थे।
गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी ने श्री शर्मा जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि समाज को उनके जैसे लोकसेवियों की आज नितांत आवश्यकता है। प्रज्ञा अभियान के संपादक श्री वीरेश्वर उपाध्याय, केसरी कपिल, हरीश ठक्कर, डॉ. ओपी शर्मा आदि वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने अश्रुपूरित भावों से विदाई दी। साथ ही शहर के विभिन्न संगठनों, आश्रमों के वरिष्ठ जनों ने भी श्रद्धांजलि दी। खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट में उनके पुत्र रोहित शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ता एवं शहर के अनेक लोग शामिल रहे।
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 16, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Perspectives on Education : अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में डॉ० चिन्मय पण्ड्या का उद्बोधन हुआ सम्मिलित

Perspectives on Education” : अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में डॉ० चिन्मय पण्ड्या का उद्बोधन हुआ सम्मिलित युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों का होगा वैश्विक स्तर पर अध्ययन Perspectives on…

Read now
Hinduism

Gayatri Parivar of Austin organises Bal Sanskar Shala 2018-2019

Gayatri Parivar of Austin organises Bal Sanskar Shala 2018-2019 Bal Sanskar Shala 2018-2019 – Sunday School dedicated for teaching concepts of Scientific Spirituality, Hinduism, Indian Culture and Hindi.…

Read now
Hinduism

महापुरुष श्रीराम शर्मा आचार्य जी : जन्मदिवस विशेष ( 20 सितंबर, 1911 )

महापुरुष श्रीराम शर्मा आचार्य जी : जन्मदिवस विशेष ( 20 सितंबर, 1911 ) आज युगदृष्टा संत श्रीराम शर्मा आचार्य जी का तिथि के अनुसार पावन जन्मदिवस है।इस अवसर…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *