RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अगस्त 2018 का मासिक राशिफल (भविष्यफल)

अगस्त 2018 का मासिक राशिफल (भविष्यफल)

अगस्त 2018 का मासिक राशिफल (भविष्यफल)
Visual Archive

अगस्त 2018 का मासिक राशिफल (भविष्यफल)

अगस्त 2018 का मासिक राशिफल (भविष्यफल)

कैसा होगा यह अगस्त माह 2018 आपकी राशि के लिए

यह राशिफल (अगस्त 2018 का फल) चन्द्र राशि के आधार पर लिखा गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा वृष राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि वृष होगा अतः व्यक्ति को वृष राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। 

आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे। अगस्त2018 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान वाला रहेगा। राजनीति वालों को विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार-कृषि लाभ देगी। इस माह में स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी तरह की सर्दी जुखाम खांसी या पैरों में जोड़ों का दर्द इत्यादि की संभावनाएं बन सकती है। इसलिए आप अपना ख्याल रखें और सतर्क रहें। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या उत्पन्न होने पर उपचार कराएं।

घर परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर धन संपदा से संपन्न हो सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। 

इस माह में कुछ यज्ञ अनुष्ठान के साथ साथ वैवाहिक मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना पाई जाती है। यदि किसी तरह का कोई उत्सव मनाया जाता है तो उसमें घर परिवार का सहयोग भरपूर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। माता पिता का सहयोग भी प्राप्त होने का योग है।

नौकरी में उन्नति होगी। ‍विद्यार्थी वर्ग को अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार से सुख प्राप्त होगा।

दि. 5,15 शुभ है, 13 अशुभ है। 

उपाय – शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। परिवर्तन से लाभ मिलेगा।इस माह में स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां समानत: शुभ रहने की संभावना पाई जाती है। परंतु कमर के निचले हिस्सो में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के यूरिन से संबंधित या कफ खांसी बुखार इत्यादि की समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है।यदि आप नौकरी करते हैं तो इस माह में आपके अपने सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। तथा उच्च अधिकारी से संपर्क अच्छा होने से कुछ पोजीशन के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। इस माह में गाड़ि या घर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई में स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। मन एकाग्रचित न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षाओं में कुछ असंतुष्टि हो सकते हैं।

व्यापार ठीक रहेगा। कृषक वर्ग को लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को नए रास्ते मिलेंगे। गृहस्थ में पत्नि को कष्ट रहेगा।

दि. 12,24 शुभ है, 3 अशुभ है।

उपाय -‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप लाभप्रद है।

मिथुन राशि  

मिथुन राशि वाले जातको के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य लाभ देगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। इस माह में स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की कोई गंभीर समस्या नहीं बनती। छोटी-छोटी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। किसी तरह का पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर समय से उपचार कराना और सतर्क रहना लाभदायक हो सकता है।पारिवारिक सुख में वृद्धि एवं संतान सुख प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। धन अचल संपत्ति की दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि मंगल उच्च राशि में संचरण कर रहा है जो धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पद पोजीशन प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आपके करियर को लेकर उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आपके अपने अधिकारी वर्ग से तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको अपने उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास बेहतर फलदायक हो सकता है।

इस महीने नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। पत्नी पक्ष से विरोध हो सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

दि. 4,16 शुभ है, 18 अशुभ है। 

उपाय – श्रीराम रक्षास्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए यह माह धार्मिक लाभ वाला रहेगा। नए वाहन के योग हैं। व्यापार-कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। इस माह में स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी मोटी परेशानियां अक्सर देखने को मिल सकते हैं। इसी तरह के गुप्त रोगों की शिकायत हो सकती है तथा यूरिन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। कफ फेफड़े इत्यादि की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी होती है।आपके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। जिससे अर्थ लाभ अच्छा हो सकता है। 

फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर स्थिति में हो सकती है। जिस किसी कार्य को आप आत्मविश्वास के साथ करेंगे उस काम में आपको कामयाबी मिलने के साथ-साथ फाइनेंशियल लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो करियर के दृष्टि से आर्थिक लाभ का योग अच्छा बनाता है। इसलिए आपका प्रयास सफल हो सकता है और इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।

पत्नी पक्ष से लाभ मिलेगा। नए कार्य के रास्ते खुलेंगे। रिश्तेदारी में सम्मान बढ़ेगा।

दि. 6, 24 शुभ है,17 अशुभ है। 

उपाय – गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कृषि ठीक रहेगी एवं व्यापार मध्यम रहेगा। इस माह में स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। 

यदा-कदा छोटी-छोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सर्दी जुखाम बुखार इत्यादि देखने को मिल सकता है। परंतु बहुत बड़ी कोई समस्या हो ऐसी स्थिति नहीं है। इसलिए आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।किसी भी कार्य को साहस और पराक्रम के साथ-साथ अपनी स्वेच्छा से किसी भी कार्य को करने का प्रयास करते हैं। इसलिए आपको अपने कार्यों में अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना रहती है। 

आप गूढ़ विद्याओं को जानने वाले होते हैं और समय के अनुसार उसका लाभ भी उठाने का प्रयास करते हैं। जाने अनजाने में कुछ आपसे गलती हो जाती हैं जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी कार्य को करते समय संयम बरतें जिससे कि आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो।

नौकरी वालों को साथी वर्ग से परेशानी आ सकती है। बहन के परिवार से लाभ मिलेगा।

दि.14, 22 शुभ है, 5 अशुभ है। 

उपाय – सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य में वृद्धि होगी। व्यापार एवं कृषि सामान्य लाभ देंगे। 

इस माह में परिवार का सहयोग प्राप्त होने से बहुत अच्छी-अच्छी कार्य योजनाओं को विस्तार किया जा सकता है। 

आपसी सामंजस्य से हर तरह की मुश्किलों को दूर किया जा सकता है। घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने से भाग्य उन्नति अच्छी हो सकती है। जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे उस काम में अच्छी कामयाबी मिल सकती है।आर्थिक दृष्टि से यह माह उन्नति दायक रहेगा क्योंकि गुरु तुला राशि में गोचर कर रहा है। आर्थिक लाभ के अवसर हो सकते हैं।

 यदि आप किसी भी तरह के कामकाज को लेकर भाग दौड़ या तनावपूर्ण स्थितियों में हैं तो आप घबराइए नहीं। इस स्थिति में भी आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकते हैं। अर्थ लाभ के दृष्टि से किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। शुरुआती दौर में थोड़ी परेशानि उत्पन्न हो सकती हैं परंतु लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। धैर्य रखने से अच्छी कामयाबी मिलती है। इस माह में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा।

इस माह आपको नौकरी में तकलीफ आ सकती है। निवास की समस्या रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के योग है।

दि.7, 28 शुभ है 4 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में संतुष्ट वाला लाभ नहीं मिलेगा। 

इस माह में स्वास्थ्य से संबंधित किसी तरह के चोट चपेट इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। पेट से संबंधित इन्फेक्शन भी होने की संभावना होती है। इसके अलावा आपको कफ खासी से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का ख्याल रखना अनिवार्य है।घर परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। घर में खुशहाल सा माहौल रहने की संभावना है। 

इस माह के उत्तरार्द्ध में कुछ शुभ मांगलिक कार्य भी आपके घर-परिवार में हो सकता है। कुछ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना पाई जाती है। धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान इत्यादि की संभावना बन रही है। जिससे घर में सुख शांति समृद्धि प्राप्त हो सकती है। घर परिवार के लोगों की आपसी सामंजस्य अच्छा हो सकता है। जिससे घर परिवार के साथ साथ व्यावसायिक दृष्टि से भी विकास होने की संभावना है।

माता पिता के प्रति अच्छी भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिससे मन अशांत रह सकता है।

इस माह आपका आपके कुटुंब से विवाद -विरोध हो सकता है। शारीरिक-मानसिक तनाव रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

दि. 8,18 शुभ है, 6 अशुभ है। 

उपाय – हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन क्रय के योग हैं।

इस माह में शारीरिक रूप से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधानी रखें। अंयथा किसी भी तरह की चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती हैं। जिससे शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होने के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

इस माह आपको आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अन्यत्र व्यक्ति से संबंध होने पर लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु किसी अन्य जगह पैसों क्या इन्वेस्टमेंट करने से आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि मंगल केतु के साथ मकर राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक रुप से नुकसान होने की संभावना बन रही है। इसलिए पैसों की लेन-देन में सावधानी रखना फायदेमंद हो सकता है। अन्यथा इस माह में आर्थिक रुप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टि से इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक हो सकता है। करियर को लेकर लाभ होने वाला  है।

व्यापार-कृषि लाभ मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति के विश्वास में न आए। यात्रा में लाभ मिलेगा।

दि. 9, 22 शुभ है,15 अशुभ है। 

उपाय – इस माह शंकर जी की पूजा आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार के लाभ में कमी रहेगी। कृषि ठीक रहेगी। 

इस माह में स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी तरह की सर्दी जुखाम खांसी या पैरों में जोड़ों का दर्द इत्यादि की संभावनाएं बन सकती है। इसलिए आप अपना ख्याल रखें और सतर्क रहें। 

किसी भी तरह की शारीरिक समस्या उत्पन्न होने पर उपचार कराएं।घर परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर धन संपदा से संपन्न हो सकते हैं। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। 

इस माह में कुछ यज्ञ अनुष्ठान के साथ साथ वैवाहिक मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना पाई जाती है। यदि किसी तरह का कोई उत्सव मनाया जाता है तो उसमें घर परिवार का सहयोग भरपूर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। माता पिता का सहयोग भी प्राप्त होने का योग है।

इस माह आपको भाई एवं परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अच्छी खबर मिलेगी।

दि.11, 19 शुभ है, 23 अशुभ है। 

उपाय – भगवान श्रीराम की स्तुति करना लाभप्रद रहेगा।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। नौकरी में ठीक-ठीक माहौल रहेगा। व्यापार एवं भूमि में हानि हो सकती है। 

इस माह में आर्थिक रुप से उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। काम ज्यादा और लाभ कम इस तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। 

आप जितना ज्यादा प्रयास कर के कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। परंतु आर्थिक लाभ के दृष्टि से किए गए प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकता है। 

आर्थिक लाभ के दृष्टि से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ होंगे परंतु विलंब से होने की संभावना पाई जाती है। इसलिए आप धैर्य रखें परेशान न हो और आर्थिक लाभ के दृष्टि से जो कोई भी कार्य है। उसे करने का प्रयत्न करते रहे। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। किसी तरह की कोई अनावश्यक समस्या उत्पन्न हो ऐसी स्थिति नहीं है।

यदा-कदा सामान्य परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं तथा शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु समय के अनुसार ठीक भी हो सकता है। इसलिए समय का ख्याल रखें।

लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। मां से विरोध हो सकता है। धार्मिक या सामाजिक यात्रा होगी।

दि. 4,16 शुभ है, 21 अशुभ है। 

उपाय – इस माह आपको शिव-पार्वती की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए यह माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। 

इस माह में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं। आप जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। परंतु आर्थिक लाभ के दृष्टि से कार्य योजनाओं को स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने की आवश्यकता है। सही दिशा सही समय के अनुसार कार्य करना आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो सकता है।

 इस माह में आपका भाग्य भी अच्छा साथ दे सकता है और काम काज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि व्यावसायिक दृष्टि से आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

माता के पक्ष एवं परिवार से विरोध की स्थिति रहेगी। छोटे लोगों से लाभ मिलेगा। व्यापार-कृषि अच्छा लाभ देंगे।

दि.3,18 शुभ है,14 अशुभ है। 

उपाय – श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह माह विद्या के क्षेत्र में लाभ वाला रहेगा। व्यापार एवं कृषि लाभ देंगे। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। 

इस माह में स्वास्थ्य को लेकर चिंता का विषय हो सकता है। किसी न किसी तरह की फोड़े-फुंसी या त्वचा से संबंधित इन्फेक्शन उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा आप को पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अतः खानपान पर ध्यान रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

इस माह व्यावसायिक दृष्टि से इन्वेस्टमेंट लाभदायक हो सकता है। अचल संपत्ति या गाड़ी घर की प्राप्ति के लिए धन का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप अर्थ लाभ के दृष्टि से धन का उपयोग कर सकते हैं। जिससे इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं और काम काज के दृष्टि से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

इस माह में खासकर पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी तरह के कामकाज को सोच-समझकर करने का प्रयास करें। जिससे लाभ प्राप्त हो।

इस माह धन अधिक खर्च होगा। राजनीति में प्रभाव कम हो सकता है,ध्यान दें।

दि. 1,12,18 शुभ है 8 अशुभ है। 

उपाय – इस माह आपको देवी मंत्र के जप या देवी आराधना करना लाभप्रद रहेगा।

=======
पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
MOB.-09669290067 &  
WHATS App-09039390067,               
FOR JIO-07000394515..      
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World July 30, 2018 14 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *