RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)
Visual Archive

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ) 

भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. वाणी में मधुरता लायें. इस माह आपकी विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की आशंका है।

शुभ रंग : मैरुन 

शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय – किसी भी मंदिर में मीठी पूड़ी का भोग लगाएं

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )

भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों. रोजगार क्षेत्र में प्रगति संभव. अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे. आलस्य त्यागें। आर्थिक और व्यावसायिक रूप से यह महीना आपके लिए  लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारिगण व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

शुभ रंग : सफ़ेद

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय – खाना खाने से पहले से थोड़े चावल या खाना नीचे गिरा दें।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ) 

शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा. समाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिजनों के प्रति चिन्तित होंगे. क्रोध को छोड़ मधुर वाणी का प्रयोग करें । यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। संभव हो सके तो प्रवास टालें।

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय – पान पर धनिया रख कर नदी में बहा दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )

प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा किंतु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा. महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। यह महीना कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।

शुभ रंग : सफ़ेद 

शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय – मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ) 

महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी. नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी. भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव. परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। इस माह परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा कर सकते हैं। परिचित स्त्री मित्र आपके लिए सहायक साबित होंगी।

शुभ रंग : हरा 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय – 1 रोटी बिना घी की खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो )

मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक होगी. कुछ संबंधों से मन घृणित अनुभूति करेगा. किसी नए कार्य हेतु यात्रा करना पड़ सकता है. नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। इस माह सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।

शुभ रंग : स्लेटी 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय – गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती )

सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी. सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा । इस महीने आपको परिवारजनों की सलाह से लाभ होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं। जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अपना कुछ सामान किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद से बचे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए यह महीना अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।

शुभ रंग : भूरा 

शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय – चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य )

नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा. जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। इस माह आपको कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक दिन बीत जाएगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्य माह के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

शुभ रंग : नीला 

शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय –  हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे )

नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगी. आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव. प्रियजनों का सन्निध्य व स्नेह प्राप्त होगा. रोजगार में व्यस्तता रहेगी। आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। रोमांस के लिए यह अच्छा महीना है। इस महीने के शुरुआती समय में कोई बड़े फायदे का काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी।

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय – किसी भी मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी )

सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों. भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी. नये कार्यो में संलग्नता से लाभ संभव. महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति हेतु आलस्य न करे। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी।इस महीने आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। लेन देन के मामले सुलझेंगे।इस माह आपके उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों और सहभागियों से मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

शुभ रंग : काला 

शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय – उत्तर दिशा में तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा )

रोजगार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होंगी. श्रेष्ठजन लोगों से नजदीकिया लाभकारी होंगी. व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती है. कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। इस महीने आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें।

शुभ रंग : चमकीला 

शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय – 1 रोटी बिना घी की खाएं।

दिसम्बर 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

भौतिक सुख की लालसा बढ़ेगी. सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें. कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी. घर का वातावरण उत्साहित रहेगा. जरूरी कार्य समय से करें.इस महीने आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आ सकती है। दूसरों से बुरा व्यवहार न करें। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : खाकी 

शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय – विष्णु मंदिर में दीपक लगाएं।

======

ज्योतिषीय गणनाओं के लिए संपर्क करें…

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
MOB.-09669290067             
FOR JIO— 07000394515

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 2, 2018 10 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *