RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राशिफल : नवंबर 2017 – ज्योतिष के अनुसार भविष्यफल

राशिफल : नवंबर 2017 – ज्योतिष के अनुसार भविष्यफल

राशिफल : नवंबर 2017 – ज्योतिष के अनुसार भविष्यफल
Visual Archive

राशिफल : नवंबर 2017 – ज्योतिष के अनुसार भविष्यफल

राशिफल : नवंबर 2017 – ज्योतिष के अनुसार भविष्यफल

मेष – मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।

आपकी राशी वालो के लिए यह माह अत्यधिक खर्च और व्यर्थ की भागदौड़ के साबित होगा | फिजूल खर्चो से बचे जिससे तनाव कम रहेगा |  आपकी पारिवारिक लोगो से मनमुटाव की स्थिति बन सकती हे स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता हे  | कार्यक्षेत्र में उन्नति और धनलाभ के योग बनेंगे |अधिकारियों से भी संभल कर व्यवहार करना उचित होगा। उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं सभी प्रकार की सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार की वृद्ध होगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। पिता से संबंधों में सुधार होगा। मनचाहे कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान से सुख मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग है। यह समय भी उत्साह बढ़ाने वाला एवं सकारात्मक रहेगा। अधीनस्थों से कार्य निकालने में सफल होंगे एवं अटके कार्य भी आसानी से पूरे करने में समर्थ होंगे। उपाय –  सिद्ध मन्त्र ॐ हं हनुमंते नम: का जाप प्रतिदिन करे लाभप्रद होगा

वृषभ – वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।

 इस माह के शुरुआत में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी | लेकिन खर्चो की अधिकता परेशानी का कारण होगी | घरेलू उलझने और  परिवार में विभिन्न परेशानी का सामना रहेगा | नौकरी में मनचाहा कार्य एवं प्रमोशन नहीं मिलने से खीझ होगी एवं प्रयत्नों से भी फल प्राप्त नहीं होगा। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। वैवाहिक जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। विचारों में भिन्नता के कारण तनाव बना रहेगा। बच्चों को भ्रमण पर जे जाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर मतभिन्नता बनी रहेगी। अधिकारियों से विचार नही मिलेंगे। मानहानि से बचने के लिए किसी के मामलों में हस्तक्षेप नही करें एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।धन का खर्च अधिक एवं मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा हो सकती हे |खासतौर पर सिरदर्द और आँखों की पीड़ा से सावधानी रखे | कार्य स्थान में संयम रखे माह के अंत में स्थान परिवर्तन या लम्बी यात्राओ के योग हे | यात्रा में सावधानी बरते | उपाय – दुर्गा सप्तसती का पाठ करावे अवश्य लाभ होगा |

मिथुन – मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।

इस माह आपको अप्रत्याशित लाभ के योग हे पिछले दिनों से चल आ रही परेशानी ,बाधाओं के बावजूद मन के काम पुरे होंगे | मेहतन और धन खर्च  की अधिकता रहेगी | लेकिन माह के अंत में स्थितिया पक्षकर होगी | वाहन प्रयोग में सावधानी रखना उचित होगा। शेष दिनों में परिस्थितियों में सुधार होगा, किंतु जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। निवेश से बचें एवं अपरिचित पर भरोसा नहीं करें। अधिकारी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सर्दी एवं आंखों के रोग होने की संभावना है। भाग्य एवं पुरुषार्थ से सुविधाएं पाने में सफल होंगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस माह आपको मान सम्मान भी मिलेगा । तथा कही यात्रा का योग भी बनेगा । परिवार में मांगलिक कार्यो , धनलाभ के योग हे शुभ समाचार मिलेंगे | नए सम्बन्ध नए कार्यो की रुपरेखा बनेगी | परिवार को समय देंगे जिससे परिवार में सौहार्द्र का वातावरण रहेगा | उपाय – आप लगातार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे विशेष लाभ मिलेगा |

कर्क – कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।

इस मास में आपको पिछले दिनों से चली आ रही रूकावटो के बावजूद पराक्रम ,मान सम्मान में वृद्धि के साथ  आय के साधन बढ़ेगे | कारोबार कार्यक्षेत्र में अत्यधिक  व्यवस्तताए रहेगी | परिवार  का सहयोग विशेष लाभकारी होगा |  धार्मिक और सामाजिक कार्य में समय और धन देने का योग हे | आत्मविश्वास बना रहेगा एवं बिगड़ते मामलों को स्वयं के दम पर संभालने की क्षमता विकसित होगी। उपेक्षा एवं विरोध करने वालों मे भी आपका वर्चस्व बनेगा। अत्याधुनिक साधनों को अपनाने की प्रबल इच्छा होगी एवं उसको जुटाने के प्रयास भी सफल होंगे। निवेश से लाभ एवं नौकरी में धन लाभ के आसार हैं। उन्नति का समय है। सुदृढ़ता रहेगी एवं प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घुटने में तकलीफ हो सकती है एवं आलस्य बना रहेगा। आत्मनिर्भरता रहेगी । घर परिवार में नये मेहमान का आगमन होगा । तथा घर परिवार में किसी विवाह के योग्य कन्या अथवा वर की वार्ता चलेगी । माह की 22  तारीख बाद दूरस्थ विदेशी मित्रो से धन लाभ होगा और कार्य में  सहयोग के योग हे | परन्तु गुप्त शत्रुओ से सतर्क रहे। उपाय – शिव जी की आराधना करे . ॐ नम: शिवाये का जाप करते रहे |

सिंह – सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।

इस माह के आरंभ में कठिनाइयो के बावजूद धन लाभ के योग हे | अत्यंत कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा | बनते कार्यो में विघ्न होंगे | आलस्य में वृद्धि होगी | दूरस्थ यात्राए एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी ,व्यर्थ समय न गँवाए | इस माह शारीरिक पीड़ा होने के योग बन सकते हे अतिरिक्त सावधानी बरते | हालाँकि माह के उत्तरार्ध में नए लोगो से संपर्क होने से नए कार्यो के योग ,मित्रो से सहयोग मिलेगा | अनुभव से सफलता मिलेगी |यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। हर वह कार्य कर सकेंगे जो करना चाहते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा होगा, शेष में संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति अनिच्छा का भाव रहेगा एवं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। चर्चित लोगों से मुलाकात होगी एवं उनसे प्रभावित होंगे। नौकरी एवं विदेश जाने की इच्छा वालों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा एवं स्वयं के लिए समय निकालना उचित होगा। चंद्रमा सुख-सुविधाओं में कमी करेगा,तथा मानसिक स्थिति खराब रहेगी परन्तु घबराये नही। उपाय – भगवान शिव की आराधना करे समय अनुकूल जायेगा

कन्या – कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।

इस माह प्रयास करने के बाद आय के साधन जुटा पायेगे | आपकी राशि  पर चल रही साढ़ेसाती से स्थितिया संघर्षपूर्ण बनी रहेगी| गाडी ,प्रापर्टी  और विलासिता की वस्तुओ पर खर्च के  योग हे | बिना कारण व्यर्थ की दौडभाग रहेगी | 15 नवम्बर से वाहन से संबधी सावधानी रखे | उत्तरार्ध भाग में मिश्रित प्रभाव प्राप्त  होंगे  | नोकरी में उन्नति एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बनेगी  | कोई रुका हुआ कार्य बनेगा | लम्बी यात्रा के योग भी है |निवेशादि से बचें एवं नए कार्यों को टालने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव का विचार त्याग दें एवं संभलकर रहें। लेन-देन संबंधी छोटी से छोटी बात को भी नजरंदाज नहीं करें। सभी कार्य समय पर करें। यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है। चंद्रमा भी लाभ के योग निर्मित कर रहा है। अगस्त के मध्य में कुछ तनाव हो सकता है, किंतु उसके उपरांत सब कुछ पक्ष में होने की संभावना है। को बड़ा लाभ हो सकता है। कारोबार की गति तीव्र होगी एवं नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। उपाय – आपको काले वस्त्र में साबुत उड़द को बाँध कर हनुमान के मंदिर में दान करना चाहिए साथ ही पीपल का पूजन और 7 परिक्रमा विशेष लाभ देगी |

तुला –  तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।

इस माह आपकी राशि पर तीन ग्रहों सूर्य शनि और राहू का गोचर होने से आपको अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगे | कामकाज की जगह सावधानी बरते किसी प्रकार से धोखा हो सकता हे | खर्च की अधिकता से मानसिक क्लेश बना रहेगा जिसके चलते पारिवारिक तनाव की स्थिति बबन सकती हे कर्यक्षेत्र को परिवार से दूर रखे | व्यर्थ की भाग दोड और फिजूलखर्ची बढ़ेगी | धन हानि एवं स्वास्थ्य नर्म होगा | आत्मनिर्भर बनें एवं दूसरों पर भरोसा करना छोड़ दें तो ज्यादा लाभ होगा। शारीरिक एवं मानसिक थकान रहेगी। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक समस्याओं का अंत होगा । बेहतरीन अवसर प्राप्त करेंगे। समयनुसार सभी कार्यों को ठीक ढंग से करने में सफल होंगे। 14 से 16 अक्टूबर-2017 के मध्य में कुछ परेशानी हो सकती है। हतोत्साहित होने के बजाय विश्वास के साथ आगे बढ़ें। समय आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ता प्रदान करने वाला है। अनियमितताओं से बचें एवं कर्मचारियों को भी नियंत्रण में रखें। कार्यस्थल पर अव्यवस्था फैल सकती है। मेहनत एवं निष्ठा से व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। घर से बाहर खेलने पर बच्चों का ध्यान रखें। उपाय – सिद्ध मन्त्र ॐ हं हनुमंते नम: का जाप प्रतिदिन करे लाभप्रद होगा अवश्य लाभ होगा | साढ़ेसाती में लाभ होगा |

वृश्चिक –  वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।

यह माह आपके मिलाजुला असर दने वाल साबित होगा | आपकी राशी पर चल रही शनि के साढ़ेसाती के कारण व्यावसायिक कार्यो में रूकावटे आएगी | प्रापर्टी वाहन में धन लग सकता हे | अतिविश्वाश से बचे धोखा हो सकता हे | माह के अंत में राशि स्वामी मंगल की स्वगृही दृष्टि से कुछ राहत मिलेगी | धार्मिक सामाजिक कार्यो में खर्च के योग हे | भाई – बन्धु से सहयोग मिलेग | विशेष परिश्रम से किसी रुके हुए कार्य में सफलता के योग है | नौकरी एवं व्यवसाय में सुधार आएगा। लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। निर्णयों में सटीकता नहीं रहेगी। विवादित संबंधों में सुधार होगा एवं कठोर परिस्थितियों से सामना हो सकता है। अपने व्यवहार से आप सभी को अपने वश में कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। करुणावश किसी पर दया न करें। अनुभवी लोगों के साथ ही कार्य करें। कार्य क्षमता का विकास होगा। उपाय – दशरथकृत शनि का स्त्रोत का पाठ विशेष लाभाकरी होगा | इसके साथ साथ पीपल की पूजा करेगे तो समय अनुकूल जायेगा ।

धनु –  धनु ( Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।

इस माह पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत के योग हे आपकी राशि स्वामी गुरु की स्वगृही  दृष्टि से अनुकूलता रहेगी लेकिन पारिवारिक तनाव से मानसिक कष्ट होगा | कोई बाहरी व्यक्ति तनाव का कारण हो सकता हे | आय से अधिक खर्च और व्यर्थ भागदौड़ से बचे | बिना आधार किसी पर शक या अफवाह में ना आये आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हे | घर में बड़े परिवारजनों की बातो की तव्वज्जो दे |विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी सफलता के मिलने का योग है। नए कार्यों की शुरुआत एवं व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। आय के कई नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। समय अच्छा बीतेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 15 अक्टूबर-2017 के बाद से व्यापार-व्यवसाय में स्थिति में सुधार होगा। कार्य करने की शैली में बदलाव होगा। विशेष परिचित से मुलाकात होगी। असहायों का साथ देना पड़ सकता है । उपाय – पीले कपडे में चने के दाल और साबुत हल्दी बाँध कर मंदिर में दान करे साथ ही गायत्रीमन्त्र का जाप शुभप्रद होगा |

मकर –  मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।

इस माह आपके कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी पुराना रुका काम बनेगा | लम्बी दुरी या विदेश सम्बन्धी कार्य करने वाले लोगो को परेशानी आ सकती हे | कारोबारी साझेदारों से मिलकर चलें तो बेहतर होगा। निवेश के पूर्व सलाह अवश्य करें एवं जोखिमपूर्ण निवेश का त्याग करें। क्रोध के कारण अपमान हो सकता है। नई नौकरी की तलाश निराशापूर्ण परिणाम प्रदान करेगी। व्यय की अधिकता होगी एवं पराक्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में व्यय हो सकता है। जीवन में मधुरता की वृद्धि होगी। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मनचाहे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।  परिवार में खटास की स्थिति बन सकती हे घर  के लोगो को समय देवे | हालाँकि माह के उत्तरार्ध में नए सम्पर्क और साझेदारी लाभ प्रदान करेगी | स्वास्थ्य का ध्यान रखे शनि राहू के कारण परेशानी हो सकती हे वाहन से सावधानी रखे। उपाय – दशरथकृत शनि का स्त्रोत का पाठ विशेष लाभाकरी होगा |

कुम्भ – कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।

आपकी राशि में इस माह विशेष परेशानी ,उतार चढाव के योग हे | कार्यस्थल में परिवर्तन के योग बहुत प्रबल हे | अप्रत्याशित सफलता मिलने का समय है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान को मनचाही वस्तु प्रदान करने में सफल होंगे। विलासिता पर ध्यान जा सकता है। इससे कई कार्यों के बिगड़ने की संभावना बन सकती है। सावधान रहें एवं अपने कार्यों पर ध्यान दें। राज की बातें खुल जाने से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। समाज कल्याण के कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। पद में वृद्धि होगी एवं ऐसा सहयोग मिलेगा जो कल्पनातीत हो। अपने से छोटे के प्रति आपका व्यवहार निर्मम हो सकता है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसा न करें। पिता पक्ष में परेशानी होगी | परिवार में तनाव हो सकता हे इस समय संयम रखे | 16 तारीख के बाद बड़े और महत्वपूर्ण लोगो से सम्पर्क से बड़े लाभ के योग बनेंगे | धार्मिक सामाजिक कार्यो में रुझान बढेगा घर में भी मांगलिक कार्यो के योग है। उपाय – श्री आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना शुभ होगा ! 

मीन –  मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।

आपकी राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती कार्यो में रूकावटे देती रहेगी | बनते काम बिगड़ सकते हे अपने काम को लेकर गंभीर रहे लापरवाही नौकरी व्यवसाय में परेशानी दे सकती हे | कार्य ज्यादा एवं लाभ कम रहेगा, किंतु बहुत दिनों बाद किसी कार्य के सपंन्न होने की या शुरू होने की प्रक्रिया होगी। संतान के रवैये से निराशा हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। योजनाएं सफल होने से लक्ष्य प्राप्ति करने में सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 11 से 20 अक्टूबर-2017 कारोबार का विस्तार करने में सफल होंगे। नौकरी में पद बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन का योग है। धन-सपंदा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आने वाले व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे।  अपने वरिष्टो से विवाद न करे | मानसिक तनाव और उदासीनता बनी रहेगी | खासतौर पर माह के अंतिम सप्ताह में विशेष रखे विवादों से दूर रहे \ सरकारी कार्य में बाधा होगी | व्यर्थ धनखर्च और भागदौड से बचे , परिवार को समय देवें। उपाय – हनुमान कवच का पाठ करते रहे शनि की पीड़ा से लाभ होगा |  

============

पंडित दयानन्द शास्त्री, (ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

MOB.-09669290067 &  

WHATS App-09039390067,               

FOR JIO— 07000394515..         

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 30, 2017 13 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *