RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

धर्म संसद में बोले भागवत, राम मंदिर वहीं बनेगा

धर्म संसद में बोले भागवत, राम मंदिर वहीं बनेगा

धर्म संसद में बोले भागवत, राम मंदिर वहीं बनेगा
Visual Archive

धर्म संसद में बोले भागवत, राम मंदिर वहीं बनेगा

धर्म संसद में बोले भागवत, राम मंदिर वहीं बनेगा

उडुपी, 24 नवम्बर; विश्व हिंदू परिषद् से कर्नाटक के उडुपी में धर्म संसद का आयोजन शुरू हो गया है. आयोजकों के मुताबिक इसमें राम मंदिर का निर्माण, धर्मांतरण पर रोक और गौ रक्षा और गौ सरंक्षण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मुख्य भाषण में कहा, “लोग हमारे गौ रक्षकों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. गाय की रक्षा करना हमारी परंपरा है.” भागवत ने राम मंदिर के मसले पर बोलते हुए कहा, “राम जन्मभूमि पर राम मंदिर ही बनेगा और उसी पत्थर से बनेगा.”

यह भी पढ़ें-धर्म संसद में होगा “अहम फैसला” संघ प्रमुख और योगी भी होंगे शामिल

धर्म संसद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर और योग गुरू बाबा रामदेव के शामिल होने की उम्मीद है. आयोजकों ने बताया कि देशभर से दो हजार से ज्यादा संत, मठाधीश और वीएचपी नेता इस सम्मेलन में शामिल होंगे. इसमें जाति और लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी और हिंदु समाज के बीच सौहार्द लाने के तरीकों की तलाश की जाएगी.

यह भी पढ़ें-बिना बुलावे के शिकागो धर्म संसद 1893 में गए थे स्वामी विवेकानंद

उडुपी के पेजावर मठ के ऋषि श्री विश्वेष तीर्थ स्वामी ने बताया, “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, गौ रक्षा, छुआछूत का सफाया, समाज सुधार और धर्मांतरण को रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. धर्म संसद को राजनीति और राजनीतिक एजेंडे से पूरी तरह अलग रखा जाएगा और यह विशुद्ध रूप से हिंदु संतों का एक सम्मेलन होगा.” एक विशाल हिंदु समाजोत्सव के साथ संसद का समापन होगा जहां योगी आदित्यनाथ मुख्य भाषण देंगे. संसद के समापन के दिन 26 नवंबर को एक संकल्प प्रस्ताव पारित किए जाएगा.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 24, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

दक्षिण भारत की शक्तिपीठ मसानी अम्मन: स्वास्थ्य, धन और सुरक्षा की देवी

दक्षिण भारत की शक्तिपीठ मसानी अम्मन: स्वास्थ्य, धन और सुरक्षा की देवी दक्षिण भारत की भूमि प्राचीन देवी-उपासना की समृद्ध परंपरा के लिए जानी जाती है। तमिलनाडु, केरल…

Read now
Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Hinduism

मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 44,111 रुपये का किया दान |

मुसलमानों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए किया दान बेलापुर: श्रीरामपुर तालुका के बेलापुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरिजी महाराज और राष्ट्रसंतचार्य…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *