लंदन में भव्यता से संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन
लंदन की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स में श्रीमद्भगवद् गीता की गूंज पहुंची। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीन दिन के आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हॉल में मौजूद लोगों ने पीले रंग का अंग वस्त्र धारण किया हुआ था। इस खास आयोजन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर गुरु शरणानंदजी महाराज, धर्मदेव जी महाराज और स्वामी परमात्मानंद जी महाराज ने हिस्सा लिया।
हालांकि लंदन गीता महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल उद्घा्टन समारोह में सुषमा स्वराज के निधन के चलते पहुंच नहीं पाए थेे, लेकिन हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने तीसरे और अंतिम दिन राम मंदिर साउथ पोल लंदन से शोभा यात्रा में हिस्ला लेकर इसकी आगवानी की।
गोयल ने कहा कि, “आज तो सरकार यहां पर गीता के प्रचार का कार्य कर रही है लेकिन मैं आप सभी लोगों से आग्रह करता हँ कि आप सब लोग स्व-प्रेरणा से गीता के प्रचार के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनें तभी सही मायने में गीता का प्रचार-प्रसार होगा।”
गीता चैंटिंग और यज्ञ से लंदन की फिजा गीतामयी
गीता महोत्सव के लंदन के आयोजन में गीता चैंटिंग का खास आयोजन हर दिन हुआ। हर दिन सुबह गीता पूजन के बाद ग्लोबल गीता चैंट होती थी। इसमें अष्टादश गीता श्लोकों का उच्चारण किया गया। गीता श्लोकों की व्याख्या हुई। एनआरआई व स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीराम मंदिर यूके में हुए यज्ञ में भारत से पहुंचे दल के अलावा कई धर्मगुरुओं और संतों ने आहुती डाली। एपीपीजी चेयरमैन व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा व वॉब ब्लैकमेन मुख्य अतिथि रहे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


