बिहार के सीएम की ‘सामाजिक क्रांति’ को जैन और बौद्ध धर्म के संतों ने सराहा
- बिहार सरकार भगवान महावीर निर्वाण दिवस मनायेगी – नीतीश कुमार
- बिहार में शराब बंदी को दृढ़ता पूर्वक लागू करना सराहनीय – आचार्य लोकेश
- आचार्य लोकेश व बिहार मुख्यमंत्री के बीच महत्वपूर्ण चर्चा
- बिहार बनी सामाजिक क्रांति की भूमि
- शराबबंदी के बाद बाल विवाह और दहेज पर कड़ाई सराहनीय कदम
बिहार में सामाजिक क्रांति की लहर सी चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच और दृढ़ता के नतीजे देखने को मिल रहे है। पहले शराबबंदी और अब देश की कई बड़ी में कुरीतियों में से दो पर कड़ाई के आदेश दे दिए गए है। बाल विवाह और दहेज के कुप्रभाव हमें देखने को मिलते रहते है। 2 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इन कुरीतियों को राज्य में खत्म करने की पहल की, इस कदम की सराहना हर ओऱ हुई। देश के संतों ने भी इसे एक क्रांतिकारी फैसला मानते हुए नीतिश कुमार को आशीर्वाद दिया।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैनाचार्य डा. लोकेश की बिहार में दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने आचार्यश्री को मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित किया। भेंट के दौरान कई राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, और उन्हें जैन धर्म और बौद्ध धर्म की ओर से बधाई दी गई।



श्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लिया कि इस वर्ष बिहार सरकार भगवान महावीर निर्वाण दिवस मनायेगी। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा, शांति व भाईचारे का सन्देश स्वस्थ समाज की संरचना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भगवान महावीर निर्वाण दिवस मनाने से यह सन्देश जन जन तक पुन: प्रसारित होगा | मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री का भावपूर्ण सम्मान करते हुए कहा कि यह भगवान महावीर व भगवान बुद्ध की भूमि है आप हमारा मार्गदर्शन करते रहे हम जनता के हित में फ़ैसले लेते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ दो दिन पूर्व प्रारंभ हुए अभियान की विषय में कहा हम महिला व बच्चो के संरक्षण व विकास के लिया प्रतिबद्ध है।
आचार्य डा. लोकेश मुनि ने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शराब बंदी को दृढ़ता पूर्वक लागू किया यह बेहद सराहनीय है। आचार्य लोकेश ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दहेज प्रथा, बाल विवाह के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ हुआ यह प्रशंसनीय है। आचार्य लोकेश ने मुख्यमंत्री को समाज हित में सदैव कार्यरत रहने का आशीर्वाद दिया। बौद्ध भिक्षु संघसेना जी ने मुख्यमंत्री को लेह में अपने महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में अगले साल जून में आने का निमंत्रण भी दिया।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply