जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का जीवन परिचय

प्रश्न 1- चौबीसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?
उत्तर – श्री महावीर भगवन।
प्रश्न 2- श्री महावीर भगवन को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?
उत्तर – सिंह चिन्ह से।
प्रश्न 3- श्री महावीर भगवन के पिता का क्या नाम था?
उत्तर – राजा सिद्धार्थ।
प्रश्न 4- श्री महावीर भगवन की माता का क्या नाम था?
उत्तर – महारानी त्रिसला देवी।
प्रश्न 5- महारानी त्रिसला देवी का दूसरा क्या नाम था?
उत्तर – महारानी प्रियकारिणी देवी।
प्रश्न 6- श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस तिथि को हुआ था?
उत्तर – आषाढ कृष्णा छट को।
प्रश्न 7- श्री महावीर भगवन का गर्भकल्याणक किस नक्षत्र मे हुआ था?
उत्तर – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में।
प्रश्न 8- श्री महावीर भगवन कहां से गर्भ मे आये थे?
उत्तर – पुष्पोत्तर विमान से।
प्रश्न 9- श्री महावीर भगवन का जन्म किस तिथि मे हुआ था?
उत्तर – चैत्र शुक्ला तेरस को।
प्रश्न 10- श्री महावीर भगवन का जन्म किस नक्षत्र मे हुआ था?
उत्तर – उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में।
प्रश्न 11- श्री महावीर भगवन का जन्म किस नगर मे हुआ था?
उत्तर – कुण्डलपुर नगर में।
प्रश्न 12- श्री महावीर भगवन का जन्म किस वंश मे हुआ था?
उत्तर – नाथ वंश मे।
प्रश्न 13- श्री महावीर भगवान का जन्म किस कुल मे हुआ था?
उत्तर – काश्यप् कुल में।
प्रश्न 14- श्री महावीर भगवान की आयु कितनी थी?
उत्तर – बहत्तर वर्ष।
प्रश्न 15- श्री महावीर भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?
उत्तर – तीस वर्ष का।
प्रश्न 16- श्री महावीर भगवान के शरीर की ऊंचई कितनी थी?
उत्तर – सात हाथ की।
प्रश्न 17- श्री महावीर भगवान के शरीर का रंग कैसा था?
उत्तर – स्वर्णवर्ण।
प्रश्न 18- श्री महावीर भगवान ने कितने वर्ष तक राज्य किया?
उत्तर – राज्य नहीं किया।
प्रश्न 19- श्री महावीर भगवान को कैसे वैराग्य हुआ?
उत्तर – जाति स्मरण से।
प्रश्न 20- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस तिथि में हुई थी?
उत्तर – मगसिर कृष्णा दशमी को।
प्रश्न 21- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नक्षत्र मे हुई थी?
उत्तर – उत्तरा नक्षत्र में।
प्रश्न 22- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वन मे हुई थी?
उत्तर – षण्ड वन मे।
प्रश्न 23- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस नगर मे हुई थी?
उत्तर – कुण्डलपुर नगर मे। (कुण्डलग्राम में)
प्रश्न 24- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस वृक्ष के नीचे हुई थी?
उत्तर – शाल वृक्ष के नीचे।
प्रश्न 25- श्री महावीर भगवान की दीक्ष पालकी का क्या नाम था?
उत्तर – चन्द्रप्रभा नाम की पालकी।
प्रश्न 26- श्री महावीर भगवान की दीक्षा किस समय हुइ थी?
उत्तर – अपरान्हकाल मे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply