RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जंगमवाड़ी मठ, जहां अपनों की मृत्यु पर पिंडदान नहीं होता है शिवलिंग का दान

जंगमवाड़ी मठ, जहां अपनों की मृत्यु पर पिंडदान नहीं होता है शिवलिंग का दान

जंगमवाड़ी मठ, जहां अपनों की मृत्यु पर पिंडदान नहीं होता है शिवलिंग का दान
Visual Archive

जंगमवाड़ी मठ, जहां अपनों की मृत्यु पर पिंडदान नहीं होता है शिवलिंग का दान

जंगमवाड़ी मठ, जहां अपनों की मृत्यु पर पिंडदान नहीं होता है शिवलिंग का दान

वाराणसी के प्राचीनतम मठों में एक है जंगमवाड़ी मठ। इस मठ को ज्ञान सिंहासन और ज्ञान पीठ  के नाम से भी जाना जाता है. जंगम का अर्थ होता है शिव को जानने वाला और वाड़ी का अर्थ होता है रहने का स्थान। यह मठ पचास हज़ार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। और यहां बसते हैं लाखों शिव…

शिवलिंग स्थापना की विचित्र परम्परा

जंगमवाड़ी मठ में शिवलिंगों की स्थापना से सम्बंधित एक विचित्र परम्परा चली आ रही है. यहाँ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान नहीं किया जाता बल्कि यहाँ शिवलिंग को दान स्वरुप दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- अमरनाथ श्राइन बोर्ड को NGT ने लगाई कड़ी फटकार

कई लाख शिवलिंग विराजते हैं एक साथ

इस मठ में एक दो नहीं बल्कि कई लाख शिवलिंग एक साथ विराजते हैं. यहां मृत लोगों की मुक्ति और अकाल मौत की आत्मा की शांति के लिए शिवलिंग स्थापित किए जाते हैं. सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के चलते एक ही छत के नीचे दस लाख से भी ज्यादा शिवलिंग स्थापित हो चुके हैं.

पिंडदान की तरह ही है विधि विधान

हिंदू धर्म में जिस विधि-विधान से पिंडदान किया जाता है. ठीक वैसे ही मंत्रोचारण के साथ यहा शिवलिंग स्थापित किया जाता है. एक वर्ष में कई हजार शिवलिंगों की स्थापना श्रद्धालुओं द्वारा कर दी जाती है. जो शिवलिंग ख़राब होने लगते है, उसकों मठ में ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है.

यह भी पढ़ें – महाकालेश्वर शिवलिंग में अब RO के पानी से होगा जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

दक्षिण भारतीय मठ है जंगमवाड़ी

ये मठ दक्षिण भारतीयों का है. जैसे हिन्दू धर्म में लोग अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिये पिंडदान करते है वैसे ही वीरशैव संप्रदाय के लोग पूर्वजों के मुक्ति के लिए शिवलिंग दान करते है. सबसे ज्यादा सावन के महीने में शिवलिंगों की स्थापना होती है. इस मठ में ये परंपरा पिछले 250 सालों से अनवरत यूं ही चली आ रही है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 16, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

आस्था और परंपरा में अंतर क्या है?

आस्था और परंपरा में अंतर क्या है? भारतीय समाज में “आस्था” और “परंपरा” दो ऐसे शब्द हैं जो अक्सर एक-दूसरे के पर्याय समझ लिए जाते हैं। लेकिन वास्तव…

Read now
Hinduism

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है?

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है? दक्षिण भारत प्राचीन संस्कृति, विशाल मंदिरों, और अनगिनत आध्यात्मिक परंपराओं की धरती है। यहाँ भक्तिभाव…

Read now
Hinduism

मटन बिरयानी प्रसाद: वह मंदिर जहाँ हर साल हजारों भक्त मटन बिरयानी का प्रसाद ग्रहण करते हैं

मटन बिरयानी प्रसाद: वह मंदिर जहाँ हर साल हजारों भक्त मटन बिरयानी का प्रसाद ग्रहण करते हैं भारत की धार्मिक परंपराएँ अपनी विविधता और विशिष्टता के लिए जानी…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *