RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या
Visual Archive

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या

नयी दिल्ली 16 मार्च; कोरोना वायरस के डर से केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर से होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा पर 16 मार्च से रोक लगाने का फैसला किया है। इस बीच, रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का दर्शन कर लौटे।



नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के भारत में फैलने से बचाव और नियंत्रण के मद्देनजर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा और दर्शन का रजिस्ट्रेशन सोमवार से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को इसकी सूचना डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर लगा दी गई।

उधर, केंद्र सरकार कोरोना वायरस के डर से भारत-बांग्लादेश, भारत-नेपाल, भारत-भूटान और भारत-म्यांमार सीमा चौकियों पर रविवार रात से सभी तरह के यात्रियों के आवागम पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें-COVID-19: चीन में फिर कोरोना वायरस के 20 नए केस सामने आए

देश भर में कोरोना पीड़ित मरीजों की तादाद 100 के पार पहुंच गई है। 107 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। वहीं कोरोना के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है।



महाराष्ट्र के पुणे में 5 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 31 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी थियेटर, जिम, स्विमिंग पूल और मॉल 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 16, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Sikhism

स्वर्ण मंदिर: श्री हरमिंदर साहिब में संगत के स्वागत की तैयारियां पूरी

अमृतसर , 6 जून;  कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए बंद किए गए धार्मिक स्थलों को आठ जून से श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने के मद्देनजर एसजीपीसी…

Read now
Ayurveda

भारत में कोरोना वायरस को लेकर सरकार का क्या है नया कदम ?

भारत में कोरोना वायरस को लेकर सरकार का क्या है नया कदम ? कोरोना से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च 2020 को…

Read now
Sikhism

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की 16 अरब की परियोजना मंजूर

इस्लामाबाद, 19  मार्च ;  पाकिस्तान सरकार ने 100.68 अरब रुपये अनुमानित लागत वाली कुल छह प्रमुख विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसमें 16.5 अरब की लागत…

Read now