RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

करतारपुर कॉरिडोरः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित

करतारपुर कॉरिडोरः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित

करतारपुर कॉरिडोरः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित
Visual Archive

करतारपुर कॉरिडोरः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित

करतारपुर कॉरिडोरः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई स्थगित

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर: करतापुर कॉरिडोर ( kartarpur  corridor ) का उद्घाटन पाकिस्तान 9 नवंबर को करने वाला है. करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाने के लिए भारतीय श्रद्धालु इस कॉरिडोर का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन पाकिस्तान भले ही करतापुर कॉरिडोर भारतीयों के लिए खोलने की बात कह रहा हो, लेकिन इसके लिए 20 डॉलर फीस वसूलने पर अड़ा हुआ है. करतापुर के लिए रविवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होनी थी, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ. इसके पीछे वजह 20 डॉलर फीस वसूल करना है. इस पर भारत ने ऐतराज जताया है.

अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान हर एक तीर्थयात्री से 20 डॉलर यानी करीब 1,400 रुपये की फीस वसूलना चाहता है.
उम्मीद की जा रही थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सभी मुद्दों पर शनिवार को सहमति बना ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जिसकी वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें-550वीं गुरुनानक जयंती:  गुरुनानक जयंती से तीन दिन पहले खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर

भारत ने पाकिस्तान को प्रति श्रद्धालु 20 डॉलर की फीस वसूले जाने को लेकर एक बार फिर से विचार करने को कहा. इसके अलावा हर दिन 10,000 यात्रियों को दर्शन की अनुमति देने की मांग की है. इसके साथ ही हर रोज भारतीय प्रॉटोकॉल ऑफिसर के भी दौरे की अनुमति मांगी है.

बता दें कि करतापुर कॉरिडोर करतारपुर के दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक धर्मस्थल से जोड़ेगा. इससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर पाएंगे. श्रद्धालुओं को करतारपुर ( kartarpur  corridor ) साहिब जाने के लिए बस एक परमिट लेना होगा.

रिलिजन वर्ल्ड सभी धर्मों के बारे में जानकारी देने के लिए एक मात्र भारतीय वेबसाइट है। हम सभी धर्मों पर तथ्यपरक जानकारी देने का प्रयास करते हैं । आप हमें कोई भी जानकारी, समाचार या सलाह – religworldin@gmail.com पर भेज सकते हैं – हम ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी हैं।

https://twitter.com/religionworldin

http://facebook.com/religionWorldIN

https://www.instagram.com/religionworld/

https://www.youtube.com/c/religionworldin

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 20, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Guru Nanak Birthday

करतारपुर कॉरिडोर के बारे में श्रद्धालुओं के आम सवाल और उनके जवाब

जैसे-जैसे करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख़ नज़दीक आ रही है तो लोगों के बीच भी चर्चा बढ़ गई है. लेकिन श्रद्धालुओं के मन में भी कई सवाल उमड़ घुमड़ रहे…

Read now
Guru Nanak Birthday

देखें रौशनी में नहाये गुरुद्वारा साहिब करतारपुर की कुछ ख़ास तस्वीरें

पाकिस्तान स्थित गुरूद्वारे करतारपुर साहिब की कुछ ख़ास तस्वीरें रिलिजन वर्ल्ड आपके साथ  साझा कर रहा है. देखिये रौशनी में नहाये करतारपुर गुरूद्वारे की खूबसूरती देखते ही बनती…

Read now
Guru Nanak Birthday

करतारपुर साहिब: ब्रिटेन से पाकिस्‍तान पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्‍था

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर पंजाब प्रांत के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए 178…

Read now