RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?

करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?

करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?
Visual Archive

करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?

करवाचौथ पर महिलाएं कौन से रंग के कपड़े पहनें ?

पंचांगों के अनुसार, करवा चौथ अश्विन माह में पड़ता है, जो कर्क राशि से मेल खाता हुआ मास माना जाता है। हालाँकि यह (कार्तिक) केवल माह का नाम है जो इसे अलग-अलग करता है और सभी राज्यों में करवा चौथ एक ही दिन मनाया जाता है। करवा चौथ का दिन और संकष्टी चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही समय होते हैं। विवाहित महिलाएँ पति की दीर्घ आयु के लिए करवा चौथ का व्रत और इसकी रस्मों को पूरी निष्ठा से करती हैं। विवाहित महिलाएँ भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चन्द्रमा के दर्शन और उनको अर्घ अर्पण करने के बाद ही तोड़ती हैं।

भारतीय ज्योतिष के अनुसार जानिए की सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहने, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी हो। ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा।

जानिए करवा चौथ के दिन पत्नी कौन से रंग के कपड़े पहनें और पति अपनी पत्नी को क्या उपहार दें

मेष – मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं।

वृषभ – वृषभ राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं।

मिथुन – मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

कर्क – कर्क राशि वाली महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।

सिंह – सिंह राशि वाली महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।

कन्या – कन्या राशि वाली महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें एवं पूजन में चावल अवश्य चढ़ाएं।

तुला – तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी (जिसमें सफेद धागे की कढ़ाई हो) पहनें एवं पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वाली महिलाएं प्लेन साड़ी (जिसमें लाल फूल की बनावट हो) पहनें एवं पूजन में कुंकू का प्रयोग करें।

धनु – धनु राशि वाली महिलाएं हल्की पीली साड़ी पहनें एवं पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं।

मकर – मकर राशि वाली महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।

कुंभ – कुंभ राशि वाली महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।

मीन – मीन राशि वाली महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं।

गणना – पं. दयानंद शास्री, उज्जैन 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World October 16, 2019 3 min read
Share: