श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी – मथुरा में कान्हा आने वाले हैं…
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव आने को है। पूरे देश में वैष्णव धर्मावलंबियों के लिए उनके देवता का जन्मदिन सबसे खास पर्व होता है। मथुरा, वृंदावन, द्वारिका, उडुपी और देश और विदेश के हर कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैें। इस साल जन्माष्टमी 24 अगस्त 2019 को हैं। हिंदू महीने भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमीं को ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
अष्टमी तिथि- 24 अगस्त की रात्रि 12:01 से 12:46 तक
अष्टमी तिथि यानि कृष्ण पक्ष के आठवें दिन को जन्में भगवान कृष्ण के जन्म की कथा भी बहुत ही रोचक है। वैसे कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार थे और द्वापर युग में अवतरित हुए थे। मथुरा की कंस की जेल में वासुदेव और देवकी के पुत्र ने जन्म लिया और इसी के साथ दुनिया को कष्टों से मुक्ति का ज्ञान देने वाले परमज्ञानी योगेश्वर अवतरित हुए।

वैसे रात्रि के 12 बजे कृष्ण का जन्मसमय माना जात है और उनके जन्म के दिन भक्त और श्रद्धालु व्रत रखते हैं। रात में बारह बजे जन्म होते ही व्रत का पारायण किया जाता है। मथुरा में उनकी जन्मस्थली में बाकायदा पर्दा खुलता है और पूरा देश भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव प्रकट भए गोपाला बोलकर मनाती है।
@religionworldbureau
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.