RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना वायरस की जांच के लिए सात और प्रयोगशालाएं खोलेगा महाराष्ट्र

कोरोना वायरस की जांच के लिए सात और प्रयोगशालाएं खोलेगा महाराष्ट्र

कोरोना वायरस की जांच के लिए सात और प्रयोगशालाएं खोलेगा महाराष्ट्र
Visual Archive

कोरोना वायरस की जांच के लिए सात और प्रयोगशालाएं खोलेगा महाराष्ट्र

मुंबई, 18 मार्च;  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आश्वासन दिया है कि कोरोना वायरस की जांच के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सात और प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।यह जानकारी उन्होंने  निजी समाचार एजेंसी से बात करते हुए दी.



 

कोविड-19 के संदिग्ध मामलों की जांच के लिए अभी केवल मुंबई, नागपुर और पुणे में तीन प्रयोगशालाएं हैं।

टोपे ने निजी समाचार एजेंसी से बात करते हुये कहा ,  ‘‘केईएम, जेजे अस्पताल और हाफकिन संस्था में जल्द यह जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।अगले पांच दिन में इनके शुरू होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी। देश में कोरोना के सबसे अधिक 42 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

टोपे ने कहा कि सरकार राज्य द्वारा संचालित नासिक, धुले, औरंगाबाद और मिरज (सांगली जिला) मेडिकल कॉलेज में चार नयी प्रयोगशालाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-कोरोना वायरस: देश में यहां बनाए गए हैं कोरोना वायरस के टेस्टिंग सेंटर

उन्होंने बताया कि पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की ओर से जरूरी तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। यह संस्थान इन प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए मान्यता भी प्रदान करेगा।

मंत्री ने कहा, ” मैं एनआईवी और नायडू अस्पतल का दौरा करूंगा, जहां मरीज भर्ती हैं। एनआईवी दौरे के दौरान में व्यापक तौर पर चर्चा करूंगा कि कैसे प्रयोगशाला का गठन किया जाए, नमूनों का समन्वय और डेटा प्रोसेसिंग हो।”

इन अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए पहले ही पृथक वार्ड हैं। मंत्री ने स्वीकार किया कि नागपुर के मेडिकल कॉलेज में आवश्यक किट की कमी थी, जहां कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ”यह सच है कि वहां किट की कुछ कमी है। जांच के लिए किट की आपूर्ति भारत सरकार कर रही है और हमने अधिक संख्या में किट की मांग की है।”


टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र किट की आपूर्ति के लिए अलग से आदेश दे सकता है, लेकिन राज्य केंद्र सरकार के परामर्श का सख्ती से पालन कर रहा है।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 18, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

कोरोना से बचाव : होम आइसोलेशन के दौरान क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

अगर आपके घर में कोई कोरोना संक्रम‍ित है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान ट‍िप्‍स को फॉलो करके आप वायरस को फैलने से रोक सकते…

Read now