RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

महाशिवरात्रि 2020: जानिये महाशिवरात्रि की तिथि, पूजा विधि और महत्त्व

महाशिवरात्रि 2020: जानिये महाशिवरात्रि की तिथि, पूजा विधि और महत्त्व

महाशिवरात्रि 2020: जानिये महाशिवरात्रि की तिथि, पूजा विधि और महत्त्व
Visual Archive

महाशिवरात्रि 2020: जानिये महाशिवरात्रि की तिथि, पूजा विधि और महत्त्व

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ख़ास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन व्रत रखने का भी बहुत अधिक महत्व बताया गया है।  महाशिवरात्रि 2020

शिवपुराण के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहा जाता है। दरअसल महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन ज्योतिष उपाय करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। महाशिवरात्रि 2020 के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है।

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहू्र्त

महाशिवरात्रि 21 फरवरी को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी कि 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी। रात्रि प्रहर की पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी। अगले दिन सुबह मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़ें-भगवान शिव के स्वरूप से जानिए सफलता के सूत्र

शिव पूजा का महत्व

शिव पूजा का महत्व

ईशान संहिता के अनुसार

फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि।

शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:

तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।” 

अर्थात् फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। इस रात को कालरात्रि और सिद्धि की रात भी कहते हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के पर्व को शिव साधक बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं और पूजा और कीर्तन करते हैं।

शिवरात्रि का पौराणिक महत्व

शिवरात्रि का पौराणिक महत्वपौराणिक मान्यता के अनुसार इसी पावन रात्रि को भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश का सृजन किया था। मान्यता यह भी है कि इसी पावन दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का शुभ विवाह संपन्न हुआ था।

महाशिवरात्रि पूजा विधि – महाशिवरात्रि 2020

महाशिवरात्रि पूजा विधि

  • शिवपुराण के अनुसार व्रती को प्रातः काल उठकर स्नान संध्या कर्म से निवृत्त होने पर मस्तक पर भस्म का तिलक और गले में रुद्राक्षमाला धारण कर शिवालय में जाकर शिवलिंग का विधिपूर्वक पूजन एवं शिव को नमस्कार करना चाहिए। तत्पश्चात उसे श्रद्धापूर्वक व्रत का इस प्रकार संकल्प करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।
  • हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।ऐसा करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होकर उसकी इच्छाएं पूरी होती हैं।

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 6, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भैरवनाथ कौन हैं और उनकी पूजा क्यों की जाती है?

भैरवनाथ कौन हैं और उनकी पूजा क्यों की जाती है? भैरवनाथ हिंदू धर्म के एक अत्यंत रहस्यमय, उग्र और शक्तिशाली देवता हैं। उन्हें भगवान शिव का उग्र और…

Read now
Hinduism

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है?

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है? दक्षिण भारत प्राचीन संस्कृति, विशाल मंदिरों, और अनगिनत आध्यात्मिक परंपराओं की धरती है। यहाँ भक्तिभाव…

Read now
Hinduism

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं? 

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं?  भारत की धार्मिक परंपराएँ अत्यंत समृद्ध, विविध और रहस्यमय हैं। यहाँ एक ईश्वर को अनेक रूपों में पूजने की अनोखी परंपरा…

Read now