RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ, छोटी काशी में 13 फरवरी तक आयोजन

विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ, छोटी काशी में 13 फरवरी तक आयोजन

विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ, छोटी काशी में 13 फरवरी तक आयोजन
Visual Archive

विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ, छोटी काशी में 13 फरवरी तक आयोजन

विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ, छोटी काशी में 13 फरवरी तक आयोजन

छोटी काशी जयपुर के बाबा बालनाथ आश्रम में 1111 कुंडात्मक मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कल्याण और राष्ट्र अभ्युदय की कामना के साथ 13 फरवरी तक यह आयोजन चलेगा जिसमें लाखों आहूतियां दी जाएंगी।

महायज्ञ से पहले भव्य शोभायात्रा

महायज्ञ से पहले पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोविंददेवजी मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा पूरे शहर से गुजरते हुए कई घंटों का रास्ता तय कर गोनेर रोड स्थित आश्रम पहुंची। इस दौरान पूरे शहर में श्रद्धा का सैलाब नजर आया। जहां तक नजर जा रही थी सिर पर कलश लिए महिलाएं नजर आ रही थीं। कई किलोमीटर तक यही नजारा था। कलश यात्रा में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। हाथी पर सवार होकर बाबा बस्तीनाथ ने यात्रा की अगुवानी की। इस भव्य शोभा यात्रा में हाथी-घोड़े भी शामिल थे। बैंडबाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा गुजरी तो लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कई घंटों बाद दोपहर में कलश यात्रा बाबा बालनाथ आश्रम पहुंची जहां महायज्ञ के लिए कलश पूजन किया गया।

विश्व कल्याण की कामना

विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस महायज्ञ में राजस्थान के साथ ही दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। भारत ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु महायज्ञ में आहूतियां देने के लिए पहुंचे हैं जिन्होंने कलश यात्रा में भी हिस्सा लिया।

रिपोर्ट- देवेन्द्र शर्मा

Email: sharmadev09@gmail.com

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World February 10, 2018 2 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *