शिव की शक्तियों का अहसास करेंगे लाखों श्रद्धालु : महाशिवरात्रि पर ईशा फाउंडेशन का महाआयोजन
पवित्र रात्रि पर्वों में महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। महाशिवरात्रि काल में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति इस प्रकार होती है कि श्रद्धालु को प्राकृतिक पावन ऊर्जा का अहसास होता है। महाशिवरात्रि जागरण शारीरिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए बेहद लाभदायक है। श्रद्धालुओं को इसी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करवाने और प्राकृतिक पावन शक्तियों से जोड़ने के लिए ईशा योग सेंटर की ओर से 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर महाआयोजन किया जाएगा।
सद्गुरू की मौजूदगी में आध्यात्मिक अनुभव
इस आयोजन के दौरान सद्गुरू जग्गी वासुदेव मंत्रों और मेडिटेशन के जरिए श्रद्धालुओं को दिव्य शक्ति का अनुभव करवाएंगे। कोयंबटूर के वेलिआनगिरि की पहाड़ियों में स्थित ईशा योग सेंटर पर महाशिवरात्रि आयोजन 13 फरवरी शाम 6 बजे से शुरू होगा जो रातभर चलेगा।
मशहूर कलाकार देंगे प्रस्तुति
आयोजन के दौरान मशहूर वॉलीवुड गायकों की परफॉर्मेंस भी होगी। जाने-माने सिंगर सोनू निगम और दलेर मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही ईशा फाउंडेशन बैंड साउंड्स ऑफ ईशा की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।
दुनियाभर से जुटेंगे श्रद्धालु
आयोजन में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। महाशिवरात्रि आयोजन को यादगार बनाने के लिए सेंटर पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
कैसे हों शामिल ?
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आप भी महाआयोजन में शामिल हो सकते हैं।
Link : http://isha.sadhguru.org/mahashivratri/#home-event-attend
घर बैठकर अनुभव करें दिव्य ऊर्जा
लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर घर बैठे इस आयोजन का अनुभव कर सकते हैं। इस पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण भी होगा। आस्था चैनल पर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रसारण किया जाएगा। वहीं कलर्स चैनल पर रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक महाशिवरात्रि आयोजन का प्रसारण होगा।
महाशिवरात्रि से पहले होगा यक्ष आयोजन
महाशिवरात्रि आयोजन से पहले 10 से 12 फरवरी तक ईशा योग सेंटर पर यक्ष आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान तीन दिन तक संस्कृति, संगीत और नृत्य की पवित्र अनुभूति होगी। देश के नामी शास्त्रीय संगीतज्ञ और अन्य कलाकार यक्ष आयोजन में प्रस्तुति देंगे। 10 फरवरी को विख्यात बांसुरीवादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे राकेश चौरसिया बांसुरी वादन करेंगे, 11 फरवरी को विदुषी श्रुति शास्त्रीय गायन करेंगी और 12 फरवरी को एन रविकिरण प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा जिसके लिए एंट्री फ्री है। साथ ही इस कार्यक्रम का लुत्फ भी लाइव वेबस्ट्रीम के जरिए लिया जा सकता है।
महाशिवरात्रि कार्यक्रम से संबंधित वीडियो…

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply