नयी दिल्ली, 19 मार्च; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। विजेताओं को 1.75 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बहुत लोग कोविड-19 के लिए टेक्नोलॉजी के जरिए समाधान साझा कर रहे हैं। मैं उनसे @mygovindia पर अपने सुझाव साझा करने की अपील करता हूं। आपका ये प्रयास कई तरह से मदद कर सकता है।’
@mygovindia के ट्विटर हैंडल दी गई जानकारी
माय गवर्नमेंट इंडिया के ट्विटर हैंडल @mygovindia के पेज पर चैलेंज दिया गया है. उसमें कहा गया है कि स्थानीय रूप से वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश के नागरिकों को सही जानकारी के साथ सशक्त बनाना है।
हम उन लोगों और कंपनियों से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिनके पास तकनीक और समाधान, जैव सूचना विज्ञान, डेटासेट, निदान आदि के लिए ऐसी ऐप्लिकेशंस हैं जिनकी मदद से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ी जा सकती है।
Harnessing innovation for a healthier planet.
A lot of people have been sharing technology-driven solutions for COVID-19.
I would urge them to share them on @mygovindia. These efforts can help many. #IndiaFightsCorona https://t.co/qw79Kjtkv2
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2020
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.