RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त
Visual Archive

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं। इस घातक वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही बंद हैं और घर से ही जरूरी काम कर रहे हैं।



लेकिन घरों में बंद रहते-रहते लोग आलसी हो गए हैं। ऐसे में शरीर से सुस्ती दूर करने के लिए योग एक बहुत बढ़िया साधन हो  योग करने से न केवल तन स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी प्रसन्न होता है।

अगर रोजाना योग का अभ्यास किया जाए तो शरीर की सुस्ती भी भाग जाती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है तो आइए जानें रोजाना वो कौन से तीन आसन हैं जिन्हें करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त और तंदरुस्त रहता है।

सुप्त मत्स्येंद्रासन

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त

नाम के विपरीत यह आसन करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को 180 डिग्री के कोण पर या कंधों की सीध में रखें। अब दायें पैर को घुटनों से मोड़ें और ऊपर उठाएं और बांये घुटने पर टिकाएं।

अब सांस छोड़ते हुए दायें कुल्हे को उठाते हुए पीठ को बाईं ओर मोड़े और दायें घुटने को जमीन पर नीचे की ओर ले जाएं। इस दौरान आपके दोनों हाथ अपनी जगह पर ही रहने चाहिए। आपका सिर बायीं ओर रहेगा।

यही क्रिया आपको बाएं पैर के साथ करनी है। इस क्रिया को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं। इससे आपकी पीठ, नितंब, रीढ़ और कमर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होंगी।

यह भी पढ़ें – ताड़ासन योग: जानिए क्या है ताड़ासन और इससे होने वाले लाभ

वक्रासन

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त
वक्रासन को बैठकर किया जाता है। इसमें आपका मेरूदंड सीध में होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं और मेरूदंड को सीध में रखें।

अपने दोनों हाथों को आंखों की सीध में सामने हाथ पंजों को जोड़ें सांस अंदर लेते हुए दायीं तरह जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आएं।

अब यही क्रिया बायीं ओर करनी है। इसे आप 3 से 5 बार करें। इसे करने में जल्दबाजी न दिखाएं।

पवनमुक्तासन

सुस्त शरीर को रोजाना इन 3 योगासनों के अभ्यास से बनाये चुस्त
पवनमुक्तासन क्रिया का अभ्यास करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और ध्यान रखें कि पैर दोनों एक सीध में हो और हाथ बगल में रखें हो।



एक गहरी सांस लेकर उसे छोड़ते हुए अपने घुटनों को छाती की ओर ले आएं और जांघों को अपने पेट पर दबाएं। अपने हाथों को पैरों के चारों ओर इस तरह से जकड़ें जैसे कि आप अपने घुटनों को टिका रहे हो।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 1, 2020 3 min read
Share: