मोरारी बापू ने मुंबई की सेक्स वर्कर्स को दिया अयोध्या की कथा में आने का न्योता
राम कथावाचक मोरारी बापू की अयोध्या में 22-30 दिसंबर के बीच कथा हो रही है। कथा बेहद खास है। विषय बहुत ही संजीदा। तुलसीदास ने कभी एक गणिका या वेश्या के अनुरोध पर उसे जाकर कथा सुनाई थी। वासंती नाम की गणिका के कहने पर तुलसीदास ने पद गाए थे। संत कबीर ने गणिका के साथ पदयात्रा की थी। कबीर चाहते थे कि गणिकाओं को सम्मान से देखा जाए, लेकिन आज गणिकाओं की उपेक्षा हो रही है।
सुनिए कमाठीपुरा में क्या कहा मोरारी बापू ने…
मुंबई के कमाठीपुरा में 13 दिसंबर की शाम 830 बजे पहुंचे मोरारी बापू। निमंत्रित करने वहीं रहने वाली महिलओॆं को। करीब 60 सेक्स वर्कर्स से मुलाकात की और कुछ घरों में भी गए।


मोरारी बापू ने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में आने के लिए इन सभी सेक्स वर्कर्स के आने-जाने और रहने-खाने का निशुल्क इंतजाम किया जाए।
उनके आने से पहले यहां की सेक्स वर्कर्स को सूचित किया गया था कि ‘भगवान का एक आदमी’ उनसे मिलने आ रहा है। उन्होंने कई घरों में जाकर सबके रहने सहने के हालात देखे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


Leave a Reply