RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान
Visual Archive

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

अमृतसर, 13 जुलाई;  एक ओर जहा पूरा देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है वहीँ दूसरी ओर  लोग धर्म, जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे की ओर मदद का हाथ बढ़ा रहें हैं।



ऐसी ही मिसाल देकने को मिली अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जहाँ अमृतसर के मुस्लिमों ने स्वर्ण मंदिर में सामुदायिक रसोई गुरु राम दास लंगर को 330 क्विंटल गेहूं दान किया।

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

जिस पर स्वर्ण मंदिर में इन मुसलमानों का सिखों ने शानदार तरीक़े से स्वागत किया है।

दरअसल मालेरकोटला पंजाब का एकमात्र मुस्लिम बाहुल्य कस्बा है जिनके रिश्ते सिखों के साथ बेहद मज़बूत हैं। साल 1947 में बंटवारे के वक़्त जब पूरा पंजाब जल रहा था, तब उसकी आंच मालेरकोटला तक नहीं पहुंची थी।

यहीं से सिख मुस्लिम सांझा संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर नसीर अख़्तर कहते हैं, स्वर्ण मंदिर में चलने वाले लंगर में हर दिन एक लाख लोग खाना खाते हैं।

स्वर्ण मंदिर में लंगर के लिए मुस्लिमों ने 330 क्विंटल गेहू किया दान

डॉक्टर नसीर अख़्तर ने कहा कि एक लाख लोगों को खाना खिलाने वाले लंगर के लिए 330 क्विंटल गेहूं बेहद कम है। लंगर चलाने में किसी तरह की दिक्कत ना आए, इसके लिए और अनाज जुटाने की तैयारी भी चल रही है।

संगठन से जुड़े मोहम्मद परवेज़ के मुताबिक मालेरकोटला के मुसलमानों ने दिल खोलकर गेहूं दान किया और 22 दिनों में 330 क्विंटल गेहूं जमा हो गया।

गेहूं के ट्रकों के दुबई में रहने वाले कारोबारी सुरिंदर पाल सिंह ओबरॉय और तख़्त पटना साहिब के जत्थेदार रंजीत सिंह ने रवाना किया।

मुसलमान जब गेहूं के ट्रक लेकर पहुंचे तो सिखों ने उनका स्वागत किया और लंगर भी खिलाया। आख़िर में विदाई के वक़्त सभी को स्वर्ण मंदिर का चिन्ह भी तोहफ़े के तौर पर दिया गया। यह गेहूं सिख मुस्लिम सांझा फ्रंट पंजाब के प्रमुख डॉ नसीर अख्तर की अगुवाई में लेकर पहुंचे।



गेहूं भेंट करने पहुंचे लोगों को दरबार साहिब के मैनेजर मुखतार सिंह व अतिरिक्त मैनेजर रजिंदर सिंह रूबी ने सम्मानित किया।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

इस्लाम देश क्यों नहीं मानते नया साल ?

इस्लाम देश क्यों नहीं मानते नया साल ? दुनिया के कई देशों में 1 जनवरी को नया साल बड़े उत्साह और जश्न के साथ मनाया जाता है। आतिशबाज़ी,…

Read now
Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Islam

14वें इस्लामिक शिखर सम्मेलन का मक्का घोषणापत्र जारी

14वें इस्लामिक शिखर सम्मेलन का मक्का घोषणापत्र जारी मक्का, 3 जून; सऊदी अरब के मक्का में शुरू होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 14वें शिखर सम्मेलन ने…

Read now