RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले
Visual Archive

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले

  • महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि विधान से किया भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन

उज्जैन 5 अगस्त । साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12:00 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए । मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि-विधान से श्रीनाग चंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर आईजी श्री राकेश गुप्ता सपरिवार, कलेक्टर श्री शशांक मिश्र सपरिवार, विधायक श्री महेश परमार, विधायक डॉ मोहन यादव, विधायक श्री रामलाल मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर, एडीएम डॉक्टर आरपी तिवारी, महाकाल मंदिर प्रशासक श्री अवधेश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, आंतरिक व्यवस्था प्रभारी श्री एसएस रावत, अपर कलेक्टर सुश्री विदिशा मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।

महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज

श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नाग चंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया । पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए । साल में एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए 4 अगस्त की शाम से ही कतार में लगकर श्रद्धालु पट खुलने का इंतजार कर रहे थे । जिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करना थे उनके लिए प्रवेश की अलग से व्यवस्था की गई थी ।

  • महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि विधान से किया भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन ।
  • पट रात्रि 12:00 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए ।
  • पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि-विधान से श्रीनाग चंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया ।
  • श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नाग चंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया ।

नाग पंचमी   – मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 5, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ?

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ? भारतीय संस्कृति में नाग केवल सर्प नहीं हैं – वे शक्ति, रहस्य और आस्था का प्रतीक हैं। नागों…

Read now
Hinduism

नागपंचमी – मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

नागपंचमी – मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व श्रावण महीने की शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का पर्व मानाया जाता हैं। इस बार नाग पंचमी 5 अगस्त को मनाई जाएगी।…

Read now