प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज कुम्भ मेला में
- दिनाकं 24.02.2019 को प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी का प्रयागराज कुम्भ मेला आगमन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी 2019 रविवार को दोपहर लगभग 02.30 बजे प्रयागराज कुम्भ के अरैल क्षेत्र स्थित डीपीएस हैलीपेड पर पधारे।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे। हैलीपैड से प्रधानमंत्री सीधे संगम तट पहुंचे। संगम पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने गंगा में उतरकर स्नान किया। वे कमर तक पानी में उतरे, एक बार डुबकी लगाई और मंत्रोच्चार कर हुए पानी में ही एक चक्कर लगाया।
इसके बाद नरेन्द्र मोदी मे गंगा पंडाल में पहुंचकर प्रयागराज कुम्भ में काम करने वाले स्वच्छताकर्मियों के पैर धुले। ये उनकी भावना प्रदर्शित करता है।
इसके बाद उन्होंने गंगा पंडाल में सभा को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में मा. केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती जी, मा. मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए निकल गए।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply