RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शारदीय नवरात्रि 2019 में बन रहा ये खास योग

शारदीय नवरात्रि 2019 में बन रहा ये खास योग

शारदीय नवरात्रि 2019 में बन रहा ये खास योग
Visual Archive

शारदीय नवरात्रि 2019 में बन रहा ये खास योग

शारदीय नवरात्रि 2019 में बन रहा ये खास योग

  • नवरात्र की प्रतिप्रदा का शुभारंभ अमृत सिद्धि योग से
  • इस वर्ष 29 सितंबर प्रतिपदा को दोपहर 12.45 बजे पर बुध, तुला राशि मे प्रवेश
  • नवरात्रि के अंतिम दिवस महानवमी पर सांय 17.26 से रात्रि तक सर्वार्थसिद्धि का शुभ संयोग
  • 4 अक्टूबर को प्रात: 5.14 बजे शुक्र का भी स्वराशि तुला में प्रवेश

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया कि इस वर्ष 29 सितंबर प्रतिपदा को दोपहर 12.45 बजे पर बुध, तुला राशि मे प्रवेश कर रहा हैं, जिसके चलते दूज पंचमी व छठ को तेज़ हवा सहित मध्यप्रदेश में कहीं हल्की तो कही भारी वर्षा के योग भी बनेंगें।

इसी तरह 4 अक्टूबर को प्रात: 5.14 बजे शुक्र का भी स्वराशि तुला में प्रवेश हो रहा हैं, जिसके चलते मौसम में बदलाव होने के योग हैं।

इस दिन सांयकालीन बारिश की संभावना रहेंगी। इस कारण गरबा आयोजक को सुझाव दिया कि इस नवरात्रि के दौरान तेज़ हवा व बारिश को ध्यान में रखते हुए आयोजन की उचित व्यवस्था करें ओर सावधानी रखें।

नवरात्र में इस साल रविवार युक्त हस्त नक्षत्र में प्रारंभ हो रहा हैं जो धर्म समृद्धि साधना आराधना हेतु सर्वोत्तम हैं। नवरात्र की प्रतिप्रदा का शुभारंभ अमृत सिद्धि योग से हो रहा हैं।

इस बार शारदीय नवरात्र 2019 की प्रतिपदा पर पंचग्रहों की युक्ति निर्मित हो रही हैं, जिसमें सूर्य चंद्र मंगल शुक्र व बुध एक ही राशि कन्या में स्तिथ रहेंगे, जिसके चलते कही-कही हड़ताल प्रदर्शन आंदोलन की स्थिति देखने को मिलेंगी, साथ ही इन ग्रहों की संयुक्त युक्ति से वातावरण में मौसमी बदलाव भी देखने को मिलेगा। प्रतिप्रदा पर सूर्योदय से सांय 17.07 बजे तक अमृतसिद्धि योग बन रहा हैं।

नवरात्रि के अंतिम दिवस महानवमी पर सांय 17.26 से रात्रि तक सर्वार्थसिद्धि का शुभ संयोग बन रहा हैं।

इस बार नवरात्र में की गई ज़रूरतमन्द की सेवा, पौधों का रोपण अनन्त गुना  पूण्य फल के रूप में पुन: प्राप्त होंगा। उन्होंने गरबा आयोजक एवम नवरात्रि पंडाल बनाने वालों को आगाह किया कि आयोजक मण्डल नवरात्रि में तेज़ हवा व बारिश को ध्यान में रखते हुए आयोजन की व्यवस्था करें।

यह रहेंगें 29 सितम्बर 2919 की घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

चल का चौघड़िया – प्रात: 7.50 से 9.19 बजे तक।

लाभ का चौघड़िया -प्रात: 9.19 से 10.48 तक।

अमृत का चौघड़िया – प्रात: 10.48 से 12.17 तक।

शुभ का चौघड़िया -दोपहर 12.46 से 15.15 तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.53 से 12.41 बजे तक।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 25, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कन्या पूजन करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

कन्या पूजन करने का सबसे आसान तरीका क्या है? नवरात्रि के अंतिम दिनों में किया जाने वाला कन्या पूजन हर भक्त के लिए अत्यंत पावन और आवश्यक अनुष्ठान…

Read now
Hinduism

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह

नवमी पर कन्या पूजन क्यों किया जाता है? जानिए असली वजह नवरात्रि के अंत दिनों — विशेषकर अष्टमी और नवमी — पर किए जाने वाला कन्या पूजन हिंदू…

Read now
Hinduism

दुर्गा अष्टमी पर क्यों जरूरी है कन्या पूजन? जानें महत्व और तरीका

दुर्गा अष्टमी पर क्यों जरूरी है कन्या पूजन? जानें महत्व और तरीका हिंदू धर्म में नवरात्रि का आठवाँ दिन, जिसे महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहा जाता है, अत्यंत…

Read now