RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने पहुँचे विभिन्न देशों के साधक

हरिद्वार शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने पहुँचे विभिन्न देशों के साधक

हरिद्वार शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने पहुँचे विभिन्न देशों के साधक
Visual Archive

हरिद्वार शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने पहुँचे विभिन्न देशों के साधक

शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने पहुँचे विभिन्न देशों के साधक

  • शक्ति के जागरण का पर्व नवरात्र – डॉ. चिन्मय पंड्या 

हरिद्वार 18 मार्च। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में नवरात्र साधना करने के लिए भारत के सहित विभिन्न देशों के हजारों साधक पहुँचे हैं। साधकों का नवरात्र साधना का पहला दिन ध्यान साधना, हवन के साथ प्रारंभ हुआ। साधकों के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय साधना के माध्यम से अपनी आंतरिक शक्ति को विकसित करने का सर्वाेत्तम काल है।

इन नौ दिनों में उपवास रखकर 24 हजार मंत्रों के जप का अनुष्ठान बड़ी साधना के समान परम हितकर सिद्ध होता है। कष्ट निवारण, कामना पूर्ति एवं आत्म बल बढ़ाने के साथ ही साथ यह साधना सद्विवेक अर्थात् प्रज्ञा का जागरण करती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि उपासना से यदि सज्जनता का अर्थात् देवत्व का संगठन खड़ा हो सके, तो समझना चाहिए कि हमारी साधना सार्थक हुई। उन्होंने साधना काल में श्रेष्ठ साहित्य का अध्ययन करने पर बल दिया। प्रतिकुलपति ने कहा कि उपासना, साधना या विशेष अनुष्ठान के लिए भी यह समय अधिक उपयोगी है। जिस प्रकार उपयुक्त नक्षत्र, तिथि एवं दिवसों एवं खाद प्राप्त कर विशेष रूप से परिपुष्ट होकर उन्नत फल प्रदान करते हैं, उसी प्रकार नवरात्रि की उपासना अन्य समयों में की गयी उपासना की अपेक्षा अधिक बलशाली और फलवती होती है। विभिन्न आर्षग्रंथों के उद्धरणों के माध्यम से साधना के विभिन्न पक्षों की वैज्ञानिक पक्ष को उकेरा।

शांतिकुंज मीडिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नौ दिन चलने वाले इस विशेष साधना सत्र में भारत के कोने-कोने से तथा यूएसए, कनाडा, यूके, रसिया सहित कई देशों से भी अनेक लोग साधना करने पहुँचे हैं। साधक ध्यान साधना, योग हवन एवं त्रिकाल संध्या में नियमित रूप से भागीदार करेंगे। प्रथम सत्र का संचालन श्री श्याम बिहारी दुबे ने किया। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री शिवप्रसाद मिश्र, डॉ. ओपी शर्मा, विष्णु भाई, कैलाश महाजन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World March 19, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुंभ: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में धर्म ध्वजा स्थापित

हरिद्वार, 23 मार्च; नीलधारा स्थित चंडीटापू में मंगलवार को पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छावनी में उनके प्रतिनिधि प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी और मेलाधिकारी दीपक…

Read now
Hinduism

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार,16 मार्च;  उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *