RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

NGT का आदेश- अमरनाथ गुफा में बिना शोर शराबे के करने होंगे दर्शन

NGT का आदेश- अमरनाथ गुफा में बिना शोर शराबे के करने होंगे दर्शन

NGT का आदेश- अमरनाथ गुफा में बिना शोर शराबे के करने होंगे दर्शन
Visual Archive

NGT का आदेश- अमरनाथ गुफा में बिना शोर शराबे के करने होंगे दर्शन

अमरनाथ में शोर करने की मनाही, घंटे और जयकारा लगाने पर NGT ने लगाई रोक

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर;  नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT)ने अमरनाथ यात्रा पर जयकारे लगाने और मंत्रों के उच्चारण पर रोक लगाने का आदेश दिया है. एनजीटी ने अमरनाथ को साइलेंस जोन घोषित करने का आदेश देते हुए कहा कि यह इलाका पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है. इस इलाके में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां शोर-शराबा नहीं होना चाहिए और यात्रियों की संख्या भी सीमित होनी चाहिए. इस बीच इस पर विवाद भी तेज हो गया है और केंद्र की सरकार पर काबिज बीजेपी ने इसे ऐंटी-हिंदू एजेंडा करार दिया है.

एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आदेश देते हुए कहा कि अमरनाथ में घंटियां नहीं बजनी चाहिए. इसके अलावा यात्रियों को मोबाइल फोन और अन्य सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. एनजीटी ने अपने आदेश में कहा, ‘श्राइन बोर्ड को यह ध्यान रखना चाहिए कि वहां स्टोर रूम बनना चाहिए, जहां लोग अपने सामान को जमा करा सकें. यही नहीं एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि श्राइन बोर्ड को यह तय करना चाहिए कि लोग आखिरी चेक पोस्ट से अमरनाथ गुफा तक एक ही लाइन में जाएं.

यह भी पढ़ें-अमरनाथ श्राइन बोर्ड को NGT ने लगाई कड़ी फटकार

एनजीटी चला रहा ऐंटी-हिंदू अजेंडा: बीजेपी  
इस बीच इस पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है और बीजेपी ने इसे ऐंटी-हिंदू अजेंडा करार दिया है. पार्टी के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने कहा, ‘जिस तरह से एनजीटी के बयान हिंदुओं के खिलाफ आते हैं, हम उसके विरोध में हैं. अब अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा गया है कि आप वहां जयकारे नहीं लगा सकते हैं, आप वहां मंत्रोच्चार नहीं कर सकते हैं.

‘एक ही धर्म के माइक से दिक्कत क्यों?’ 
बग्गा ने कहा, ‘यदि आप वहां मंत्र ही नहीं उच्चारित कर सकते तो फिर यह यात्रा कैसे हुई. एनजीटी की ओर से ऐंटी-हिंदू अजेंडा चलाया जा रहा है. यह ऐंटी-हिंदू है. हम अमरनाथ यात्रा जाएंगे और मंत्र भी पढ़ेंगे. यदि आपको माइक से दिक्कत है तो फिर एक धर्म के ही माइक से दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

———————————————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 14, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं? 

भगवान के कई रूप क्यों होते हैं?  भारत की धार्मिक परंपराएँ अत्यंत समृद्ध, विविध और रहस्यमय हैं। यहाँ एक ईश्वर को अनेक रूपों में पूजने की अनोखी परंपरा…

Read now
Hinduism

तुलसी को हिंदू धर्म में क्यों पूजनीय माना जाता है?

तुलसी को हिंदू धर्म में क्यों पूजनीय माना जाता है? तुलसी का पौधा हमारे घरों में सिर्फ एक पौधा नहीं माना जाता, बल्कि इसे देवी तुलसी का स्वरूप…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *