1300 साल बाद विशाल बाइबिल पहुंचा इंग्लैंड
विश्व का सबसे पुराना पूर्ण लैटिन बाइबिल 1300 साल बाद साल 2018 में ब्रिटिश लाइब्रेरी की प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटेन लौटने वाला है. ब्रिटिश लाइब्रेरी ने बताया कि एक फुट मोटा कोडेक्स एमियाटिनस बाइबिल 1300 साल के दौरान पहली बार इंगलैंड लौट रहा है.
वर्ष 716 में पोप को सौगात के रूप में दिए जाने के बाद उसे इटली ले जाया गया था. यह वीयरमाऊथ जैरो के चर्च में बनाये गये एक ही खंड के तीन बाइबिलों में एक है.
यह भी पढ़ें-World’s Largest Bible Museum Opens in Washington D.C.
लाइब्रेरी ने 30 नवंबर 2017 को एक ब्लॉग पोस्ट कर कहा था कि यह फिलहाल फ्लोरेंस के बिब्लियोटेका मेडिसिया लौरेंजिया में रखा हुआ है जो अगले साल बड़ी उदारता से उधार दे रहा है. ब्रिटिश लाइब्रेरी में ‘एंग्लो सैक्सन किंगडम्स प्रदर्शनी 19 अक्तूबर 2018-19 फरवरी, 2019 तक चलेगी. इस बाइबिल को सेंट क्यूथबर्ट गोस्पेल के साथ प्रदर्शित किया जाएगा . सेंट क्यूथबर्ट गोस्पेल पुस्तक को वर्ष 2012 में ब्रिटिश लाइब्रेरी ने हासिल किया गया है.
———————————————————————————————-
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply