RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार कुंभ से लौटने पर दिल्लीवालों को कराना होगा कोविड-19 टेस्ट-दिल्ली सरकार

हरिद्वार कुंभ से लौटने पर दिल्लीवालों को कराना होगा कोविड-19 टेस्ट-दिल्ली सरकार

हरिद्वार कुंभ से लौटने पर दिल्लीवालों को कराना होगा कोविड-19 टेस्ट-दिल्ली सरकार
Visual Archive

हरिद्वार कुंभ से लौटने पर दिल्लीवालों को कराना होगा कोविड-19 टेस्ट-दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली, 18 मार्च; कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सभी राज्यों ने ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है. देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है. इस बीच दिल्ली सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है.



दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने हरिद्वार में हो रहे कुंभ मेले में शामिल होने वाले दिल्लीवासियों को वापस आने पर कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच कराने और अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ: कुंभ मेले में सात फायर स्टेशन तैयार

डीडीएमए ने परामर्श जारी किया

डीडीएमए ने परामर्श जारी कर मेले में भाग लेने वाले लोगों से अतिरिक्त एहतियान बरतने और प्राधिकारियों द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा है.

परामर्श में कहा गया है कि 1 अप्रैल से शुरू हो रहे मेले में दिल्ली से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के जाने की संभावना है. इसमें कहा गया है, ‘उत्तराखंड सरकार की सलाह के अनुसार, हरिद्वार के कुंभ मेले में शामिल होने वाले सभी दिल्लीवासी कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियात बरतें.’



दिल्ली के तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और उत्तराखंड सरकार के सभी प्रासंगिक निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है, ताकि कुंभ मेले के दौरान महामारी को फैलने से रोका जा सके.
मालूम को कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रोजाना यहां 400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 18, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

हरिद्वार महाकुंभ 2021: अंतिम शाही स्नान में बेहद कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

हरिद्वार,27 अप्रैल; कोरोना वायरस महामारी का असर कुंभ मेले में साफ देखने को मिला है। दरअसल, आज यानी 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त…

Read now
Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now