RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट
Visual Archive

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

वाराणसी, 27 नवम्बर; सरकार अब बनारस के घाटों पर भी अयोध्या की तरह प्रकाश उत्सव आयोजित करने की तैयारी में है. 29 नवंबर की शाम को बनारस के घाटों पर अयोध्या की छाप दिखाई देगी. क्योंकि इस दिन देव दिवाली मनाई जाएगी. देव दिवाली के दिन काशी के घाट पर 25 लाख दिये जलाए जाएंगे. जिस तरीके से अयोध्या में दिवाली के 1 दिन पहले इस साल भव्यता से दिवाली मनाई गई, कुछ उसी अंदाज में 29 नवंबर को वाराणसी में देव दिवाली मनाई जाएगी.



प्रधानमंत्री मोदी ने जताई थी इच्छा

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की दिवाली देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सफल आयोजन की बधाई दी थी और ऐसी ही भव्यता से बनारस के घाटों पर देव दिवाली आयोजित करने की इच्छा भी जताई थी. इसके बाद सूचना विभाग बनारस में भव्य देव दिवाली की तैयारी शुरू कर दिया है. अब बनारस के लोगों को गंगा किनारे अयोध्या जैसी दिवाली 29 नवंबर की शाम को दिखाई देगी.

आकर्षण का केंद्र होगा लेज़र शो

काशी के घाटों पर इस बार का लेजर शो लोगों का आकर्षण का केंद्र बन सकता है. जिस तरीके से अयोध्या के लेजर शो ने दुनिया को उसकी दिवाली की भव्यता से रूबरू कराया, कुछ वैसी ही कोशिश इस बार बनारस के घाटों पर भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें-इगास-बग्वाल: जानिये पहाड़ों में क्यूँ मनाई जाती है 11 दिन बाद दीपावली

प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद देव दिवाली के कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. हालांकि, बनारस के घाटों पर देव दिवाली पहले से ही हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है और दुनिया भर से लोग इसे देखने आते हैं. वहीं, इस बार यह आयोजन और भी खास हो सकता है क्योंकि खुद प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि अयोध्या की तर्ज पर बनारस की देव दिवाली भी दिव्य और भव्य दिखाई दे.

लोगो के लिए खुलेगा विश्वनाथ कॉरिडोर

अगले साल वाराणसी का बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर भी लोगों के लिए खुल जाएगा. अयोध्या में मंदिर निर्माण के पहले जिस तरह भव्य दिवाली मनाई गई, उसी तरह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर खुलने से पहले सरकार वहां की देव दिवाली को भी बड़ा स्वरूप देना चाहती है.



जगमगाएंगे 20-25 लाख दीये

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश मिश्रा के अनुसार इस बार देव दीपावली में लगभग 20-25 लाख दीयों से काशी के घाट सजाए जाएंगे. इस वर्ष पिछले वर्षों से बेहतर और अच्छी देव दीपावली मनाई जाएगी और एक बड़ा प्रकाशोत्सव आयोजित किया जायेगा. देव दीपावली के दिन बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं, गंगा आरती में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें और दूरी को मेंटेन करें.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 27, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है

शैव संप्रदाय क्या है, इसका इतिहास क्या है शैव संप्रदाय हिंदू धर्म की एक प्रमुख शाखा है, जिसमें भगवान शिव को सर्वोच्च ईश्वर माना जाता है। इस संप्रदाय…

Read now
Hinduism

होली के रंग: मणिकर्णिका घाट में मसान की होली

वाराणसी, 26 मार्च;  होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे कई अनोखे तरीकों से मनाया जाता है. जहां कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में बरसाने की लड्डू और लठमार होली से…

Read now