RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जानिए हिन्दू धर्म को लेकर क्या राय रखते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

जानिए हिन्दू धर्म को लेकर क्या राय रखते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

जानिए हिन्दू धर्म को लेकर क्या राय रखते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
Visual Archive

जानिए हिन्दू धर्म को लेकर क्या राय रखते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

जानिए हिन्दू धर्म को लेकर क्या राय रखते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

हरिद्वार,12 सितम्बर; “विश्व में एकमात्र धर्म हिंदू ही है और हिंदू धर्म के दरवाजे सभी के लिये खुले हुए हैं”, यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मोहन भागवत का.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया.  इस समारोह में दिए अपने संक्षिप्त संबोधन में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि विश्व में एकमात्र धर्म हिंदू ही है और बाकी सब संप्रदाय हैं. मोहन भागवत ने आगे कहा, “हम (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हिंदू नहीं बनाते हैं क्योंकि हम सबके पूर्वज हिंदू ही हैं.”

इन्होने कहा, “हिंदू धर्म के दरवाजे सभी के लिए आज भी खुले हुए हैं, क्योंकि हम यह मानते हैं कि मूलत: सभी हिंदू ही हैं.”

यह भी पढ़ें- इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, लेकिन नहीं है कोई हिन्दू आबादी

आरएसएस प्रमुख पतंजलि योगपीठ में साधु स्वाध्याय संगम के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि थे. भागवत के पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर उनका स्वामी रामदेव और अन्य संतों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. स्वामी रामदेव ने उन्हें गदा भेंटकर हिंदुत्व की मशाल जलाए रखने का आह्वान किया.

इससे पूर्व संघ प्रमुख ने कनखल स्थित सूरतगिरि आश्रम पहुंचकर गंगा पूजन व आरती की. उसके बाद संतों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. पतंजलि योगपीठ और आचार्य सभा के साझा प्रयास से पाँच दिवसीय साधु स्वाध्याय संगम का आयोजन किया गया था, जिसमें हिंदू धर्म से बहुत सारे संतों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें- “ऊँ” ओ३म् : क्या है ओम का अर्थ, हिंदू धर्म में “ऊँ” का महत्व

इस अवसर पर कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा व कैप्टन मनोज पांडे के माता-पिता को भी भागवत ने सम्मानित किया.

———————

 

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 12, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *