RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

देशभर में मनाया जा रहा है ईद उल फितर का जश्न, मांगी अमन चैन की दुआ

देशभर में मनाया जा रहा है ईद उल फितर का जश्न, मांगी अमन चैन की दुआ

देशभर में मनाया जा रहा है ईद उल फितर का जश्न, मांगी अमन चैन की दुआ
Visual Archive

देशभर में मनाया जा रहा है ईद उल फितर का जश्न, मांगी अमन चैन की दुआ

देशभर में मनाया जा रहा है ईद उल फितर का जश्न, मांगी अमन चैन की दुआ

नयी दिल्ली, 5 जून; देशभर में मंगलवार को ईद का चांद दिखने के बाद आज ईद उल फितर मनाई जा रही है. ईद उल फितर के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी. ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का पाक महीना आज खत्म हो गया है.

इस मौके पर पूरे देश से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज पढ़ने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की. एक साथ हजारों लोगों द्वारा अल्लाह की इबादत करना एक सुंदर दृश्य था.

मुंबई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमीदिया मस्जिद में नमाज अदा की.

मध्य प्रदेश के भोपाल से भी ईद मनाते हुए सुंदर तस्वीरें सामने आईं. यहां बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी.

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाकी हिस्सों में भी ईद उल फितर आज ही मनाई जा रही है.

ह भी पढ़ें-क्या है ईद का इतिहास, चाँद देखने के बाद ही क्यूँ मनाई जाती है ईद 

ईद-उल-फितर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ईद के मौके पर सभी को बधाई दी.

माना जाता है कि पहली बार ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी. इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं. अपने से छोटों को ईदी दी जाती है. दान देकर अल्लाह को याद किया जाता है. इस दान को इस्लाम में फितरा कहते हैं. इसीलिए भी इस ईद को ईद उल-फितर कहा जाता है. इस ईद में सभी आपस में गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं.

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 5, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Christianity

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?

किसने बनाए मंदिर–चर्च–मस्जिद–गुरुद्वारे?  मानव इतिहास में धार्मिक स्थलों की उत्पत्ति उतनी ही पुरानी है जितनी सभ्यताओं की अपनी यात्रा। मंदिर, चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारे केवल पूजा या प्रार्थना…

Read now
Islam

ईद का पर्व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनों के बीच मनाएं : मौलाना मदनी 

नई दिल्ली, 24 मई;  कोरोना महामारी ने आज जिस तरह से देश में जकड़ रखा है उससे निकलने के लिए हमे स्वास्थ्य निर्देशो का पालन पूरी ईमानदारी से…

Read now