RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पितृ पक्ष 2020 : जानिए श्राद्ध का महत्व, कब से कबतक हैं पितृ पक्ष

पितृ पक्ष 2020 : जानिए श्राद्ध का महत्व, कब से कबतक हैं पितृ पक्ष

पितृ पक्ष 2020 : जानिए श्राद्ध का महत्व, कब से कबतक हैं पितृ पक्ष
Visual Archive

पितृ पक्ष 2020 : जानिए श्राद्ध का महत्व, कब से कबतक हैं पितृ पक्ष

हर साल पितृ पक्ष के समय पर पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस अवधि में विशेष तौर पर पिंडदान, तर्पण, हवन और अन्न दान किया जाता है। यह समय पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित माना जाता है। श्राद्ध करने से पितरों को शांति मिलती है और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में जो लोग अपने पितरों का तर्पण नहीं कराते हैं उन्हें पितृदोष लगता है। जानते हैं इस साल पितृपक्ष कौन सी तिथि से लगने वाला है और इस बार कौन सा विशेष संयोग बन रहा है।



पितृ पक्ष पर विशेष संयोग

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि पितृ पक्ष और नवरात्र के बीच में एक महीने का अंतर रहेगा। दरअसल पितृ पक्ष के बाद अधिकमास लग जाएगा और इस वजह से नवरात्रि का पावन पर्व 17 अक्टूबर से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें-गणपति विसर्जन: जानिये क्यों करते हैं बप्पा का विसर्जन, क्या है पूजा विधि

श्राद्ध का महत्व

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। यहां श्राद्ध का अर्थ श्रद्धापूर्वक अपने पितरों के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने से है। पितृ पक्ष के समय में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना करते हैं। 15 दिन की इस अवधि को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश होता है तब उसी दौरान पितृ पक्ष मनाया जाता है। भारतीय धर्मशास्त्र एवं कर्मकाण्ड के अनुसार पितर देव स्वरूप होते हैं।

श्राद्ध सारिणी

2 सितंबर- पितृ पक्ष श्राद्ध आरंभ- पूर्णिमा- बुधवार
3 सितंबर- प्रतिपदा का श्राद्ध
4 सितंबर- द्वितीया का श्राद्ध
5 सितंबर- तृतीया का श्राद्ध
6 सितंबर- चतुर्थी का श्राद्ध
7 सितंबर- पंचमी का श्राद्ध
8 सितंबर-षष्ठी का श्राद्ध
9 सितंबर- सप्तमी का श्राद्ध
10 सितंबर- अष्टमी का श्राद्ध
11 सितंबर- नवमी का श्राद्ध
12 सितंबर- दशमी का श्राद्ध
13 सितंबर- एकादशी का श्राद्ध
14 सितंबर- द्वादशी का श्राद्ध
15 सितंबर- त्रयोदशी का श्राद्ध
16 सितंबर- चतुर्दशी का श्राद्ध
17 सितंबर- सर्वपितृ श्राद्ध

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 28, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

पितरों तक कैसे पहुँचता है श्राद्ध का प्रसाद?

पितरों तक कैसे पहुँचता है श्राद्ध का प्रसाद? हिंदू धर्म में श्राद्ध एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण कर्म माना गया है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

श्राद्ध क्यों किया जाता है? पूर्वजों से जुड़ा अद्भुत रहस्य

श्राद्ध क्यों किया जाता है? पूर्वजों से जुड़ा अद्भुत रहस्य हिंदू धर्म में अनगिनत संस्कार और परंपराएँ हैं, जो केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और…

Read now
Hinduism

Pitru Paksha 2025: कब से कब तक है श्राद्ध पक्ष? पूरी जानकारी यहाँ देखें

Pitru Paksha 2025: कब से कब तक है श्राद्ध पक्ष? पूरी जानकारी यहाँ देखें भारतीय सनातन परंपरा में पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का बहुत महत्व है। यह वह…

Read now