शांतिकुंज में बाल संस्कारशाला में पढ़ेंगे झुग्गी झोपड़ियों के बच्चे

हरिद्वार, 27 नवम्बर।
हरकी पौड़ी के निकटवर्ती झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के नौनिहाल अब गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सुसंस्कारिता का पाठ भी पढ़ेंगे, तो वहीं संगीत व डांस की रुचिरखने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे।झुग्गी झोपड़ियों के इन बच्चों को पढ़ाने व उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए एसएसपी श्री कृष्ण कुमार वीके कीधर्मपत्नी श्रीमती शीबा केके वीके व एएसपी रचिता जुयाल व एसपी सीटी ममता बोहरा ने पहल की और बच्चों में सुसंस्कारिता के बीच बोने के लिए शांतिकुंज का सहयोगमाँगा। शांतिकुंज ने भी देश के भावी कर्णधारों को तैयार करने में अपना हाथ बढ़ाया।
इन बच्चों के लिए चलाई जाने वाली बालसंस्कार शाला की श्रीमती शीबा केके वीके एवं शांतिकुंज व्यवस्थापक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शांतिकुंज व्यवस्थापक ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। कच्ची उम्र में सुसंस्कारिता के बीज बोने से ये बच्चे सभ्यनागरिक के रूप मे विकसित होंगे। शांतिकुंज रचनात्मक प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री केदार प्रसाद दुबे ने बच्चों को प्रेरणाप्रद कहानियों के माध्यम पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, तो वहींशरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास भी कराया।


श्रीमती शीबा के अनुसार ये बच्चे नियमित रूप से शांतिकुंज के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण के हिस्से बनेंगे। इन बच्चों केप्रशिक्षण और भोजन की व्यवस्था भी शांतिकुंज कर रहा है।श्रीमती शीबा ने शांतिकुंज के उदारमना सहयोग के लिए बहुत सराहना की।इस अवसर पर शांतिकुंज के श्रीहरिमोहन गुप्ता, श्रीमती शीबा की टीम के सदस्य मीना कंडपाल, शुकिता मुंडेवी, क्षमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply