कथा क्रम : Mississauga, Canada में चल रही है राम कथा
।। हम कथा सुनाएं, राम सकल गुण धाम की।।
परम श्रद्धेय संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज के मंगलमय पावन सानिध्य में हिंदू हेरिटेज सेंटर Mississauga , Canada में चल रही राम कथा का आज द्वितीय दिवस था।



यहाँ भी श्रद्धेय महाराज श्री को प्रभु कथा सुधा रस प्रेमियों का भरपूर साथ मिला जिन्होंने बड़ी संख्या में पधारकर प्रभु की मधुरातीमधुर लीला चरित्रों का रसपान कर अपने जीवन को परम सार्थकता प्रदान की।
कथा क्रम में आज भगवान शिव और माँ सती के चरित्र की ही प्रधानता रही।
इस प्रसंग पर अपना चिंतन प्रस्तुत करते हुए श्रद्धेय महाराज श्री ने बताया कि विश्वास ही जीवन है और जीवन ही तो विश्वास है।
जिस जीवन में विश्वास नहीं वह जीवन विष युक्त अर्थात उपयोगिता रहित हो जाता है। और अनुपयोगी जीवन का तो नाश ही होना सुनिश्चित है, जैसे कि माँ देवी सती के जीवन के साथ हुआ।
अगर जीवन में विश्वास हो तो जीव को भी शिव की प्राप्ति अवश्य ही हो जाती है, जैसे कि माँ पार्वती को।
अतः जीवन को विश्वासमय बनाओ ! विषमय नहीं।
तत्पश्चात यजमान श्रीहरीश नायक जी एवं श्री संजय नायक जी सपरिवार द्वारा रामायण भगवान की मंगलमय आरती सम्पन्न हुई और प्रसाद ग्रहण के साथ भक्तों ने अपने शुभ गृहों को प्रस्थान किया।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply