RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रामलला को सौपेंगे सुप्रीम फैसले की कॉपी

रामलला को सौपेंगे सुप्रीम फैसले की कॉपी

रामलला को सौपेंगे सुप्रीम फैसले की कॉपी
Visual Archive

रामलला को सौपेंगे सुप्रीम फैसले की कॉपी

नयी दिल्ली, 22 नवम्बर; उच्चतम न्यायालय में राम मन्दिर/बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े मुकदमे में रामलला के हक में फैसला दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ताओं का दल अपने मुवक्किल का दर्शन करने के साथ उन्हें ‘सुप्रीम फैसले’ की प्रति भी सौंपेगा।

उच्चतम न्यायालय में विराजमान रामलला के पक्ष से केस लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के.परासरण शुक्रवार को प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंच जाएंगे। उनके साथ आने वाले उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ताओं के दल में पी.एस. नरसिंहा, विक्रमजीत बनर्जी, सी. वैद्यनाथन और रंजीत कुमार जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय से पहले उच्च न्यायालय में विराजमान रामलला की ओर से मुदकमा लड़ने वाले या फिर इसमें सहयोगी की भूमिका में रहे अधिवक्ता भी समारोह में आएंगे। इनमें यूपी के महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह व उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमलेश्वर नाथ प्रमुख हैं।  उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय में अपने मुवक्किल विराजमान रामलला के लिए केस लड़ने वाले अधिवक्ताओं का यहां कारसेवक पुरम में 23 नवम्बर को आयोजित समारोह में अभिनन्दन किया जाना है।

वहीं दूसरी ओर, जमीयत उलेमा-ए-हिंद की दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार (20 नवंबर) रात को बैठक हुई। जिसमें मौलाना महमूद मदनी की ओर से जारी प्रेसनोट में कहा गया कि अयोध्या प्रकरण में जो लोग पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रहे हैं, उसका कोई फायदा नहीं होना हैं, लेकिन जमीयत पुनर्विचार याचिका का न तो विरोध करेगी और न ही समर्थन करेगी।

वहीं, ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चे ने अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले की आलोचना करते हुए गुरुवार (21 नवंबर) को कहा कि बोर्ड की बातों में विरोधाभास है और इस मुद्दे पर काफी सांप्रदायिक राजनीति हुई। लिहाजा इसे खत्म कर देना चाहिए।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 22, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now
Hinduism

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय

अयोध्या मंदिर में राम परिवार का आगमन: नई शुरुआत, नया अध्याय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में 5…

Read now
Hinduism

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा?

Ram Navami 2025: अयोध्या में राम मंदिर में क्या होगा अनोखा? राम नवमी आने वाली है, और इस बार अयोध्या में राम मंदिर में भव्य उत्सव की तैयारियाँ…

Read now