RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

28 मार्च से रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर होगा पुनः प्रसारण

28 मार्च से रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर होगा पुनः प्रसारण

28 मार्च से रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर होगा पुनः प्रसारण
Visual Archive

28 मार्च से रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर होगा पुनः प्रसारण

नयी दिल्ली, 27 मार्च;  28 मार्च यानि शनिवार से रामानंद सागर निर्मित रामायण का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर किया जायेगा.  देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन को देखते हुए लोगों ने घर में ही रहने का फैसला किया है.


ज्यादातर लोग सोशल मीडिया को ओर भाग रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इंटरनेट पर वेब सीरीज देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं. ऐसे में लोगों की तरफ से मांग उठी कि टीवी पर ही कुछ ऐसे प्रोग्राम दिखाए जाएं जिनसे सिर्फ मनोरंजन ही नहीं हो बल्कि कुछ अच्छा देखने और सीखने को मिले.

लोगों ने सरकार से रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत को दोबारा दिखाने की बात कही. इस बात को ध्यान में रखते हुए अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि पब्लिक डिमांड को देखते हुए हमने रामायण री-टेलिकास्ट करने की मंजूरी दे दी है.

शनिवार 28 मार्च से इसका प्रसारण डीडी नेशनल पर सुबह 9 से 10 बजे दिखाया जाएगा. इसके आलावा आप इसे रात 9 से 10 भी देख सकते हैं. महाभारत के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें, 90 के दशक में टीवी पर देखे जाने वाले ये शो जब भी आया करते थे. लोग इसे देखने के लिए एक जगह इकट्ठे हो जाया करते थे. उस वक्त कम ही लोगों के घर में टीवी हुआ करता था. जिसके भी घर में होता था वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी.



शो का असर इस कदर था कि राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों को लोग असल में भगवान समझ लेते थे. उन्हें स्क्रीन पर देखते ही पांव छूने लगते थे. टीवी पर ही फूल-मालाएं तक चढ़ाई जाती थीं. यही नहीं घरों में भी चप्पल-जूते उतारकर ये शो देखा जाता था.

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 27, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays