RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

चल पड़ी रामजी की रेल : श्री रामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ

चल पड़ी रामजी की रेल : श्री रामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ

चल पड़ी रामजी की रेल : श्री रामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ
Visual Archive

चल पड़ी रामजी की रेल : श्री रामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ

चल पड़ी रामजी की रेल : श्री रामायण एक्सप्रेस का शुभारंभ

राम की रेल चल पड़ी है। इसपर भगवान राम, हनुमान और पूरी वानर सेना भी सवार है। भारतीय रेल की रामायण एक्सप्रेस में आपका स्वागत है। श्री रामायण एक्सप्रेस नाम की इस नई टूरिस्ट ट्रेन के जरिए अब कोई भी रामयात्रा कर सकता है। ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलकर पहले अयोध्या पहुंचेगी। पूरी यात्रा सोलह दिन की है। सोलह दिन के सफर में ट्रेन पहले अयोध्या पहुंचेगी। यहां मुसाफिरों को हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। उसके बाद ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक और हंपी रुकते हुए रामेश्वरम में अपना सोलह दिन का सफर पूरा करेगी। सोलह दिन के पैकेज का किराया प्रति यात्री 15,120 रुपये रखा है, जिसमें धर्मशाला में ठहरने, खाने और घूमने का खर्च शामिल है।

दिल्ली से 14 नवंबर को पहली बार रवाना हुई ट्रेन में 800 यात्री सवार थे। श्री रामायण एक्सप्रेस पूरी तरह स्लीपर क्लास की ट्रेन है। इस मौके पर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धरे कलाकारों ने रामायण से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भावमय बनाने का प्रयास किया।

राम के पूरी जीवन यात्रा से परिचित कराने के लिए इस पैकेज में अयोध्या से लेकर रामेश्वरम और कोई यात्री चाहे तो श्रीलंका में रामायण के प्रमुख तीर्थस्थलों की सैर की जा सकती है। रामेश्वरम के आगे श्रीलंका जाने के इच्छुक यात्रियों से 36,970 रुपये लिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रामेश्वरम से श्रीलंका की यात्रा हवाई जहाज से कराई जाएगी। और वहां के पांच दिवसीय टूर पैकेज के तहत कांडी, नुवारा एलिया, कोलंबो तथा नेगोंबो जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कराया जाएगा।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 15, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है?

क्यों दक्षिण भारत में हनुमान, शिव और विष्णु की विशेष पूजा होती है? दक्षिण भारत प्राचीन संस्कृति, विशाल मंदिरों, और अनगिनत आध्यात्मिक परंपराओं की धरती है। यहाँ भक्तिभाव…

Read now
Hinduism

चित्रकूट दीपोत्सव में क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीपक?

चित्रकूट दीपोत्सव में क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीपक? चित्रकूट — यह वही पावन भूमि है जहाँ भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का सबसे लंबा समय व्यतीत किया…

Read now
Hinduism

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा?

क्या आपने देखा है अयोध्या का 56 घाट दीपोत्सव? जानिए, कब होगा? अयोध्या, जिसे भगवान राम की नगरी कहा जाता है, हर साल अपने दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *