दीपावली में पर में होगा फिर राम का आगमन
अयोध्या, 11 अक्टूबर; प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर ऊभारने के लक्ष्य से सरयू तट पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा की स्थापना करने समेत अनेक योजनाएं शुरू करने वाली है. इन वजहों से आध्यात्मिक नगरी में इस बार दीपावली बेहद खास और गहमागहमी भरी होगी.
राज्यपाल राम नाईक के समक्ष सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दिए गए ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना के प्रस्तुतीकरण में बताया कि अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लक्ष्य से सरयू तट पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा का निर्माण पर्यटन विभाग कराएगा. जिसके लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें – दीपावली: दुखी जीवन में खुशियों का प्रकाश
अवस्थी ने बताया कि अयोध्या को एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय को 195.89 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी गई थी. जिसके सापेक्ष रूपए 133.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर राज्य सरकार को दी गई है. अवस्थी ने राज्यपाल को बताया कि आगामी 18 अक्तूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में राम की पौड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे.
दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या की हेरिटेज वॉक, भगवान राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा, यात्रा के रामकथा पार्क आगमन पर पूजन-वंदन तथा श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्यभिषेक का आयोजन किया जाएगा. सरयू नदी पर बने नए घाट पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा आरती की जाएगी तथा नदी तट पर लेजर शो आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में इस बार होगी दिवाली विद नो क्रैकर्स
कार्यक्रम में इण्डोनेशिया और थाईलैण्ड के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम योगी, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कननथानम तथा केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं पर्यटक शामिल होंगे.
——————————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply