RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई

रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई

रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई
Visual Archive

रमता पंच ने किया नगर प्रवेश, भव्यता से निकली जूना अखाड़े की पेशवाई

हरिद्वार, 3 मार्च; श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़े और उनके सहयोगी किन्नर अखाड़े के रमता पंच परमेश्वरों की टोली ने मंगलवार को नगर प्रवेश किया.



चंडी चौक पर मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई एस. कृष्ण राज आदि ने स्वागत किया. रमता पंच की टोलियों ने कई गाड़ियों के काफिले के साथ नगर प्रवेश किया.  काफिले में शामिल साधु-संत हर हर महादेव का जयघोष कर रहे थे.

यह भी पढ़ें-नागाओं का संसार: जानिये कैसे मिलती हैं नागा साधु को उपाधियां

रमता पंचों की टोलियों के पहुंचने पर अधिकारियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरि, अखाड़े के श्री महंत प्रेमगिरि, किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, श्री महंत उमेश गिरि आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया.

इसी के साथ मंगलवार से जूना अखाड़े समेत अग्नि और किन्नर अखाड़े का कुंभ मेले में आगाज हो गया है. अब से जो भी अखाड़े के संत और नागा साधु आएंगे सभी छावनी में ही आएंगे, और यहां से सभी 4 मार्च को जूना और अग्नि अखाड़े की पेशवाई के साथ अखाड़े की मेला छावनी में प्रवेश करेंगे. इस दौरान कुंभ के सभी कार्य छावनी से ही सम्पन्न होंगे.

हरिद्वारस्वागत के दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक कुंभ एसपी बलूनी, सीओ प्रकाश देवली आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित

यह भी पढ़ें-Haridwar Kumbh Mela: कुंभ 2021 के दौरान इन नियमों का पालन ज़रूरी | Kumbh Mela

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 3, 2021 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Kumbh 2021

इतिहास : हरिद्वार कुंभ का संघर्षों और दुर्घटनाओं से नाता

प्रत्येक जगह पर कुंभ में सबसे पहले शाही स्नान को लेकर संन्यासियों के अखाड़ों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. कभी कभी तो यह संघर्ष खूनी संघर्ष…

Read now
Hinduism

महाकुंभ का मुख्य शाही स्नान सफलता पूर्वक सम्पन्न

13 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई पवित्र डुबकी हरिद्वार 14 अप्रैल 2021। कुम्भ मेला का मुख्य शाही स्नान सकुशल और सुव्यवस्थित तरीके से…

Read now
Kumbh 2021

हरिद्वार कुंभ: निरंजनी अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान

हरिद्वार, 11 अप्रैल;  कुंभ में 12 अप्रैल को दूसरे शाही स्नान के लिए अखाड़ों का समय व क्रम निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को सर्वप्रथम 8ः30 बजे…

Read now