RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जानिये सीताहरण से पूर्व रावण ने किया था किसका हरण

जानिये सीताहरण से पूर्व रावण ने किया था किसका हरण

जानिये सीताहरण से पूर्व रावण ने किया था किसका हरण
Visual Archive

जानिये सीताहरण से पूर्व रावण ने किया था किसका हरण

जानिये सीताहरण से पूर्व रावण ने किया था किसका हरण

रावण द्वारा सीता हरण की कथा तो हर कोई जानता है पर एक अन्य कथा के अनुसार रावण ने न सिर्फ राम की पत्नी सीता का हरण किया था बल्कि उनकी माता कौशल्या का भी हरण किया था. यह आनंद रामायण की कथा में वर्णित हैं. बता दें कि आनंद रमायण वाल्मीकि की मूल कृति रामायण से अलग रचना है. आनंद रामायण में लेखक का नाम तो नहीं है पर ऐसा माना जाता है कि इसे भी वाल्मीकि ने ही लिखा है.

क्या है कथा

आनंद रामायण की कथा के अनुसार रावण ने कौशल्या का अपहरण राम के जन्म से पूर्व ही किया था. रावण को ब्रह्मा जी ने बताया था की राजा कौशल की पुत्री कौशल्या का विवाह अयोध्या के राजा दशरथ से होगा और उनसे जन्मा पुत्र ‘राम’ उसका वध करेगा. यह सुन रावण पहले अयोध्या आया. वहां राजा दशरथ अपने मंत्रियों के साथ जलक्रीड़ा कर रहे थे. रावण ने उनपर हमला करके उनकी नाव डुबो दी. इसके बाद रावण ने कौशलपुरी जाकर कौशलराज को भी पराजित किया और उनकी कन्या राजकुमारी कौशल्या का अपहरण कर लाया.

यह भी पढ़ें – दशहरे पर क्यों शुभ है इस खूबसूरत पंछी के दर्शन

मछली के मुंह में छिपाया देवी कौशल्या को

उसने कौशल्या को एक संदूक में भरकर तिमिंगल नामक मछली के मुंह में छिपा दिया और फिर लंका वापस लौट गया. तिमंगल कौशल्या को अपने मुह में दबाकर घूम रही थी कि तभी उसका सामना पानी में अपने एक दुशमन से हो गया. तिमंगल ने उस संदूक को एक निर्जन टापू पर रख दिया और अपने शत्रु से युद्ध करने चली गई. इतने में रावण के हमले से बचकर राजा दशरथ और उनके मंत्री सुमंत्र टूटी हुई नाव की एक लकड़ी को पकड़कर उसी टापू पर पहुंच गए जहां संदूक में कौशल्या पड़ी हुईं थी. उस निर्जन टापू पर उस संदूक को देखकर दशरथ को आश्चर्य हुआ. उन्होंने संदूक खोला तो उसमे एक कन्या को पड़े देखकर उनकी हैरानी की सीमा नही रही.

यह भी पढ़ें – एक दुर्लभ कथा लक्ष्मण जी की, लक्ष्मण जी के त्याग का अनसुना प्रसंग

दशरथ और कौशल्या ने किया गन्धर्व विवाह

दशरथ और कौशल्या ने एक दूसरे को अपने बारे में बताया. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से गंधर्व विवाह कर लिया. विवाह के उपरांत कौशल्या के साथ दशरथ और सुमंत्र भी उस संदूक में छिप गए. तिमिंगल ने वापस लौटकर संदूक को फिर से अपने मुंह में छिपा लिया. रावण को लगा कि उसने अपने मृत्यु को पराजित कर दिया है. वह ब्रह्मा के पास पहुंचा और उन्हें बताया कि उसने दशरथ को मार दिया और कौशल्या का अपहरण कर उन्हे छुपा दिया है.

यह भी पढ़ें – क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध

कैसे छोड़ा कौशल्या को

ब्रह्मा जी ने कहा कि दशरथ और कौशल्या के बीच प्रणय हो चुका है. ब्रह्माजी ऐसा सुनकर रावण ने तुरंत ही उस संदूक को अपने पास मंगवाया. उसने संदूक को खुलवाया और उसमें कौशल्या के साथ दशरथ और सुमंत्र को देख आग बबूला हो गया. उसने अपनी तलवार निकाली और उनका वध करना चाहा पर ब्रह्मा जी ने उसे ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि अगर उसने ऐसा कुछ किया तो ये तीन, तीन करोड़ हो जाएंगे और राम भी आज ही अवतरित होकर तुम्हारा वध कर देंगे. ब्रह्मा जी ने रावण को समझाया कि होनी को कोई नहीं टाल सकता. तुम क्यों अपनी मृत्यु आने से पहले ही मरना चाहते हो. ब्रह्मा जी द्वारा समझाए जाने पर रावण ने दशरथ, कौशल्या और सुमंत्र को जीवित छोड़ दिया और लंका चला गया.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 30, 2017 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एकादशी पर तुलसी को जल देना चाहिए या नहीं? जानिए सही नियम, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हर महीने आने वाली दोनों एकादशियां भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन…

Read now
Hinduism

तिरुपति लड्डू ने बनाया नया रिकॉर्ड: मई 2026 में बिके 1.21 करोड़ लड्डू, जानें क्या है इसकी लोकप्रियता का राज

दुनियाभर में प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रसाद “तिरुपति लड्डू” एक बार फिर सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मई महीने में…

Read now
Hinduism

भोजशाला मंदिर क्या है? जानिए किस देवी को समर्पित है वाग्देवी भोजशाला, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में भोजशाला परिसर से जुड़े…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *