- स्काटलैण्ड से आये 21 वैज्ञानिकों का शिष्ठ मण्डल परमार्थ निकेतन पहुंचा
- माँ गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई गहन चर्चा
- स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी केे मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण, माँ गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर शिष्ठ मण्डल पहुंचा परमार्थ निकेतन
- शिष्ठ मण्डल ने माँ गंगा की दिव्य आरती एवं ’गंगा एवं पर्यावरण’ विषय पर साध्वी भगवती सरस्वती जी द्वारा दिये उद्बोधन का भी लाभ लिया

ऋषिकेश, 1 सितम्बर। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के सह-संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट करने स्काटलैण्ट से 21 वैज्ञानिकों का एक शिष्ठ मण्डल, आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर विनोद तारे, सिविल एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग, डाॅ रजनीश मेहरा एवं संमित सिंह आहुजा के निर्देशन में परमार्थ निकेतन पहुंचा।
स्काटलैण्ड से आये शिष्ठ मण्डल के सदस्य नील कैमरून किचिंग, डोरेन रीड, बैरी राॅबर्ट ग्रिग, गैलन यारो फल्फोर्ड, माइकल शाॅ, स्टेफनी एलिजाबेथ टेरेनी ब्राउन, हाॅवर्ड ड्रडेन, निकोलस एंडरसन माॅन्टगोमेरी, जानिक मौरिस मान, मार्क विलियम सिमर्स, मार्टिन टैंन्नो, एलन जेम्स रीड, पाॅल कैंपबेल, लिंडसे जेन सेलम्स, कैलुम पीटर मैककिन्न्नोन एवं एंड्रयू केलिनाक ने परमार्थ निकेतन का भ्रमण किया तथा वल्र्ड शौचालय काॅलेज के पाठ्यक्रम एवं काॅलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्काटलैण्ट से आये शिष्ठ मण्डल ने की गंगा आरती…

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply