RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

एसजीपीसी के धर्म प्रचार की मुहिम से लोग सिखी से जुड़ेंगे

एसजीपीसी के धर्म प्रचार की मुहिम से लोग सिखी से जुड़ेंगे

एसजीपीसी के धर्म प्रचार की मुहिम से लोग सिखी से जुड़ेंगे
Visual Archive

एसजीपीसी के धर्म प्रचार की मुहिम से लोग सिखी से जुड़ेंगे

एसजीपीसी की धर्म प्रचार की मुहिम से लोग सिखी से जुड़ेंगे

संगरूर, 19 सितम्बर; शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि एसजीपीसी डेरा सिरसा से जुड़े लोगों की घर वापसी सहित सिखी से दूर हुए लोगों को दोबारा सिखी से जोड़ने के लिए व्यापक धर्म प्रचार मुहिम का आगाज की गई है. लोगों को सिख धर्म से जुड़ने की अपील की जा रही है.

यह भी पढ़ें- सिख धर्म की सही सीख देने के लिए होगा विशाल समागम

बडूंगर संगरूर के गुरुद्वारा नानकियाना साहिब में तीस सितंबर को होने वाले विशाल धर्म प्रचार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने जीएसटी से लंगर को छूट न मिलने का ठीकरा राज्य के वित्त मंत्री तथा प्रदेश सरकार के सिर फोड़ते कहा कि जिस जीएसटी कौंसिल में इस पर फैसला लेना था, उसमें वित्त मंत्री गए ही नहीं और न ही कोई अपना पक्ष रखा.

यह भी पढ़ें- रोहिंग्या मुसलमानों को मदद देने में लगी है सिखों की संस्था ‘खालसा ऐड’

इस मामले को लेकर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया. उन्होंने एलान करते हुए कहा कि 1965 की जंग के हीरो जनरल गुरबख्श सिंह और 1971 जंग के जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा की तस्वीर के साथ अब मार्शल अर्जुन सिंह की फोटो भी केंद्रीय सिख अजायब घर में लगाई जाएगी.

——————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 19, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Baha'i

World Environment Day 2020 : UNEP-URI के आह्वान पर जुटे सर्वधर्म के संत, रिलीजन वर्ल्ड करेगा लाइव प्रसारण

नयी दिल्ली, 4 जून;  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत में धार्मिक संगठनों और धर्म गुरुओं के साथ यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP ) और यनुाइटेड रिलीजन…

Read now
Sikhism

एसजीपीसी ने स्वर्ण मंदिर में Tik Tok वीडियो बनाने पर रोक लगाई

अमृतसर, 10 फरवरी;  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने शनिवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में Tik Tok  वीडियो बनाने पर रोक लगा दी। यह कदम स्वर्ण…

Read now
Baha'i

Documentary ।। The Road to Interfaith ।। How Religions are coming together ।। Religion World

Documentary ।। The Road to Interfaith ।। How Religions are coming together ।। Religion World This documentary is a project initiative to understand the world of interfaith activities.…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *